
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Baal Jhadne ke Lakshan in Hindi: बालों का झड़ना आज एक आम समस्या बन चुकी है। सभी इससे परेशान हैं, हो सकता है आप भी हों। वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि बालों के झड़ने के एक नहीं कई कारण होते हैं जैसे- तनाव, गलत खानपान, प्रदूषण और केमिकल वाले उत्पादों का इस्तेमाल। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाल झड़ने से पहले कुछ संकेत देना शुरू कर देते हैं। जिसे आप आसानी से पहचान सकती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आप इन शुरुआती लक्षणों को पहचान लें, तो समय रहते बालों को झड़ने से बचाया जा सकता है। तो आइए आज हम आपको बताते हैं उन 4 संकेतों के बारे में और इसका समाधान क्या है।
अगर आपके सिर की त्वचा पर सफेद परत या डैंड्रफ यानी रूसी के कण दिखने लगे हैं, तो यह बालों के कमजोर होने का पहला संकेत होते हैं। असल में डैंड्रफ बालों की जड़ों फंसकर उसे बंद कर देता है, जिससे नए बाल उगने में बाधा उत्पन्न होती है। इस स्थिति में आपको एंटी-डैंड्रफ शैंपू का उपयोग और हफ्ते में एक बार नारियल या नीम तेल से स्कैप्स की मालिश जरूर करनी चाहिए।
अगर आपको लगातार सिर में खुजली होना शुरू हो गई है तो यह स्कैल्प इन्फेक्शन या ड्रायनेस का संकेत हो सकता है। यह स्थिति बालों की जड़ों को कमजोर कर देती है। इस स्थिति में आप तुरंत खुजली रोकने के लिए हल्के, सल्फेट-फ्री शैंपू का उपयोग करना शुरू कर दीजिए और स्कैल्प को मॉइस्चराइज रखें, तभी आप बालों को गिरने से रोक सकते हैं।
अगर अच्छी तरह से बाल धोने के बाद भी आपको अपने बाल चिपचिपे या भारी लगते हैं, तो यह तेल और गंदगी के जमाव का परिणाम है। असल में इस स्थिति में बालों की जड़ें सही ढंग से सांस नहीं ले पाते हैं, जो कि हेयर फॉल बढ़ने का एक संकेत है। इसलिए आप हफ्ते में दो बार बालों के लिए क्लेरिफाइंग शैंपू का इस्तेमाल करें और बालों को गुनगुने पानी से धोएं।
अगर आपको अपने बाल काफी कमजोर फिल हो रहे हैं और वह हाथ का थोड़ा सा जोर देते ही टूट रहे हैं, साथ ही कंघी करते समय या बाल धोते वक्त बहुत ज्यादा बाल टूट रहे हैं, तो यह हेयर फॉल का सीधा संकेत है, जिसे आपको वक्त रहते रोकना होगा। अगर आपके बाल भी इस तरीके से टूट रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा संकेत नहीं है।
हेयर फॉल को रोकने के लिए सबसे पहले आप स्ट्रॉन्ग या केमिकल युक्त शैंपू का इस्तेमाल बंद करें। बालों में अच्छी क्वालिटी का कंडीशनर और प्राकृतिक तेल जैसे- नारियल, बादाम या अरंडी का तेल लगाएं। साथ ही पौष्टिक आहार का सेवन करें, जिसमें आयरन, प्रोटीन और बायोटिन जैसे आवश्यक तत्व शामिल हों। अगर समस्या बनी रहे तो किसी त्वचा रोग विशेषज्ञ से जांच अवश्य कराएं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।