Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Symptoms of kidney failure in the morning: किडनी हमारे शरीर के लिए एक बहुत ही जरूरी अंग है, जिसका खासतौर पर ध्यान रखना बहुत जरूरी है। किडनी यानी गुर्दे का हमारे शरीर में कोई एक काम नहीं बल्कि अनेक काम हैं। शरीर से विषाक्त पदार्थों यानी टॉक्सिन्स को फिल्टर करके पेशाब के माध्यम शरीर से बाहर निकालना इसके प्रमुख कामों में से एक है। हमारे द्वारा ली जाने वाली दवाएं व कुछ खाद्य पदार्थों में मौजूद केमिकल्स को फिल्टर करने के लिए भी किडनी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसलिए किडनी की हेल्थ का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आजकल खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट हैबिट्स के कारण किडनी से जुड़ी हेल्थ समस्याएं होने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है और इस कारण से किडनी फेलियर के मामले भी बढ़ रहे हैं। हालांकि, किडनी से जुड़े कुछ लक्षणों की पहचान करके किडनी से जुड़ी समस्याओं के गंभीर होने के पहले ही उसका समाधान किया जा सकता है। चलिए जानते हैं सुबह उठते ही कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में जो खराब किडनी का संकेत हो सकता है।
किडनी के मरीजों के अक्सर पेशाब से जुड़ी समस्याएं रहती ही हैं और इनसे जुड़े लक्षणों की पहचान करके मरीजों को किडनी से जुड़ी समस्याओं को पता लगाने में मदद मिल सकती है। यदि आपकी किडनी ठीक से काम नहीं कर पा रही है, तो सुबह के समय पेशाब का बहुत ज्यादा प्रेशर महसूस होना भी इससे जुड़ी बीमारी का एक लक्षण हो सकता है।
किडनी के मरीजों को अक्सर जी मिचलाना व उल्टी जैसी समस्याएं रहती ही हैं, लेकिन सुबह के समय ज्यादा जी मिचलाना आमतौर पर इससे जुड़ी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। यदि आपको या किसी व्यक्ति को रोज सुबह उठते ही उल्टी जैसा मन होता है या फिर उल्टी आती है, तो यह किडनी से जुड़ी समस्याओं का संकेत हो सकता है।
यदि आपकी किडनी ठीक से काम नहीं कर पा रही है, तो मांसपेशियों में मरोड़ आने लगती है। सुबह के समय आमतौर पर मसल क्रैंप की समस्या ज्यादा रहती है और किडनी के मरीजों में सुबह के समय यह समस्या देखने को मिल सकती है। यदि आपको लगता है कि सुबह के समय आपको मसल क्रैंप होते है, तो आपको जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।
टखनों व पैरों में सूजन आना किडनी से जुड़े सबसे प्रमुख लक्षणों में से एक हो सकता है और इसलिए खासतौर पर इन लक्षणों को कभी इग्नोर नहीं करना चाहिए। किडनी से जुड़ी समस्याएं पैदा होने टखने व पैरों में सूजन आने लगती है। यदि किसी व्यक्ति को अचानक से सूजन आ जाती है, तो उन्हें जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।
यदि आपको लगता है कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही है, तो यह भी किडनी से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। किडनी से जुड़ी समस्याओं के दौरान बार-बार रात को पेशाब करने के लिए उठना और मसल क्रैंप आदि के कारण रात को ठीक से नींद पूरी नहीं हो पाती है और इस कारण से कई बार सुबह के समय नींद महसूस होती है।