Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
डायबिटीज (diabetes complications)होने पर खुद की देखभाल करने के लिए बहुत सारे प्रयास करने पड़ते हैं। आपको अपना ब्लड शुगर चेक करना होता है, सही खान-पान पर ध्यान देना होता है, एक्टिव रहना होता है और टाइम पर दवाईयां लेनी होती हैं। ये आपके स्वास्थ्य पर अनुकूल प्रभाव डालती हैं क्योंकि ये आपको कई गंभीर समस्याओं से बचा सकती है, खासतौर पर उन समस्याओं से जिनका आपको शरीर को अंदाजा भी नहीं होता। इसके अलावा अपने ट्रीटमेंट प्लान के साथ चिपके रहने से आप कई गंभीर समस्याओं से बच सकते हैं। इस लेख में हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि डायबिटीज होने पर आपको कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं डायबिटीज (diabetes complications) अपने साथ कौन सी समस्याएं लेकर आती है।
डायबिटीज से आपको मुंह के अंदर संक्रमण होने की संभावना होती है, जैसे मसूड़ों की बीमारी या थ्रश। थ्रश एक प्रकार का फंगल इंफ्केशन है, जो दर्दनाक सफेद घावों का कारण बन सकता है। अगर हाई ब्लड शुगर को बिना उपचार के छोड़ दिया जाए तो ये आपके दांतों में प्लाक कैविटी का कारण बन सकता है। डायबिटीज होने पर दांतों की देखभाल के लिए एंटीसेप्टिक माउथवॉश के साथ ब्रश करें, फ्लॉसिंग और रिन्सिंग करना जारी रखें। इसके अलावा मसूड़ों से खून (diabetes complications) आने या फिर मसूड़ों की बीमारी के अन्य लक्षणों पर गौर करें।
डायबिटीज के कारण ग्लूकोमा और मोतियाबिंद हो सकता है। यह आपकी आंख के पीछे रेटिना में रक्त वाहिकाओं को भी नुकसान पहुंचा सकता है। ये एक ऐसी समस्या है जिसे डॉक्टर डायबिटिक रेटिनोपैथी कहते हैं। इन सभी स्थितियों से आपको देखने में दिक्कत हो सकती है और यहां तक कि आप अंधेपन का भी शिकार हो सकते हैं।
अगर आपको डायबिटीज है (diabetes complications) तो इसके कारण आपके पैरों की नसों को नुकसान पहुंचता है, जिसके कारण पैरों में सुन्नपन या फिर संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है। इस स्थिति में रक्त को उस क्षेत्र में पहुंचने में दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा ये समस्याएं इतना नुकसान पहुंचा सकती हैं कि आपके पैर की उंगलियों में अकड़न की परेशानी हो सकती है। इसलिए इस स्थिति में धूम्रपान छोड़ें और इन समस्याओं को कम करने के लिए एक्सरसाइज करें। इसके अलावा, अपने पैरों की रोजाना जांच करें, उन्हें साफ और नमीयुक्त रखें और ऐसे जूते पहनें जो अच्छी तरह से फिट हों और आपके पैरों की सुरक्षा करें।
संक्रमण के कारण इनमें से कई परिवर्तन होते हैं, जो डायबिटीज के साथ अधिक होने की संभावना है। आपकी त्वचा पर खुजली हो सकती है, यह फिर आपको अपनी स्किन पतली या मोटी महसूस हो सकती है। इसके अलावा आपकी स्किन फीकी भी पड़ सकती हैं। डायबिटीज होने पर रक्त संचार और तंत्रिका संबंधी समस्याएं भी आपकी त्वचा को प्रभावित कर सकती हैं।
आपकी वेगस तंत्रिका खाने को पाचन तंत्र तक पहुंचाने का काम करती है। अगर डायबिटीज (diabetes complications) के कारण इसको नुकसान पहुंचता है तो पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है। इसके कारण आपको सीने में जलन, मतली, उल्टी, पेट फूलने, खाना खाने के बाद पेट फूलने और भूख न लगने की समस्याएं हो सकती है। इन समस्याओं को रोकने के लिए ब्लड शुगर को कंट्रोल रखें।