... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : May 19, 2023 4:57 PM IST
मजे-मजे में पिज्जा देगा शरीर को ये 5 नुकसान! जानें जरूरत से ज्यादा पिज्जा खाने से होने वाले नुकसान
जंक फूड अपने आप में बीमारियों से भरा हुआ होता है और जब बात न्यूट्रिशन की होती है तो इसके पोषक तत्व शून्य के बराबर होते हैं। बहुत बार क्या होता है कि आप अपने स्वाद को भरने के लिए बहुत ज्यादा पिज्जा जैसे जंक फूड का सेवन करने लगते हैं, जो कि सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। अगर आपको पिज्जा बहुत ज्यादा पसंद है और आप खुद को इसे खाने से रोक नहीं पाते हैं तो ये समझ लीजिए कि आप अपनी सेहत को बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं पिज्जा खाने के ऐसे नुकसान के बारे में, जो आपको हैरान कर देंगे।
पिज्जा में मौजूद हाई कार्ब और फैट आपका वजन बढ़ाने का काम करते हैं। इसके अलावा पिज्जा में नाममात्र के लिए भी फाइबर नहीं होता है, जो कि आपकी आंतों के स्वास्थ्य को बिगाड़ने का काम करता है। भले ही पिज्जा आपका पेट भरने में कारगर हो लेकिन इसे खाने के थोड़ी देर बाद आपको फिर से भूख लगने लगेगी, जिससे वजन बढ़ने का खतरा होता है।
पिज्जा सैच्यूरेटेड फैट से भरा हुआ होता है, जो कि आपकी दिल की नसों को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। जब दिल की नसें कमजोर हो जाती है तो दिल सही तरीके से खून को पंप नहीं कर पाता है और हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए जरूरत से ज्यादा पिज्जा का सेवन न करें।
जरूरत से ज्यादा पिज्जा खाने का असर सिर्फ आपकी बॉडी पर नहीं दिखेगा बल्कि आपका चेहरा भी दानों से भर सकता है। पिज्जा में यूज होने वाली चीजों की वजह से स्किन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसमें मौजूद शुगर की ज्यादा मात्रा आपके चेहरे पर दानों की वजह बन सकती है। इसलिए जरूरत से ज्यादा पिज्जा न खाएं।
आपके लाइफस्टाइल में पिज्जा के बढ़ते कदम आपको कैंसर की ओर धकेलने का काम करते हैं। पिज्जा में यूज होने वाले कैमिकल आपको कई प्रकार के कैंसरकी ओर ले जाते हैं। इतना ही नहीं नियमित रूप से पिज्जा का सेवन कोलन कैंसर के खतरे को भी बढ़ाता है। इसलिए जरूरत से ज्यादा पिज्जा न खाएं
पिज्जा में मौजूद सोडियम की मात्रा आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने का काम करती है। बहुत ज्यादा मात्रा में सोडियम स्ट्रोक के खतरे को बढ़ाने का काम करता है। दिन में 600 से 1500 मिलीग्राम से ज्यादा नमक का सेवन न करें क्योंकि ये आपके बीपी को बढ़ाता है, जो कि दिल और दिमाग के लिए हानिकारक है।