
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : February 7, 2023 5:58 PM IST
Diabetes in teens symptoms: डायबिटीज दुनियाभर के लिए खतरा बनता जा रहा है। यह एक एक ऐसी बीमारी है, जो जेनेटिक भी है और हमारी लाइफस्टाइल से भी करीब से जुड़ी होती है। आजकल लोगों का लाइफस्टाइल लगातार खराब होता जा रहा है और यही कारण है कि डायबिटीज के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सिर्फ बड़ों का ही नहीं बल्कि किशोरावस्था में ही कुछ लोगों की जीवनशैली काफी खराब हो जाती है और इस कारण से उन्हें किशोरावस्था में भी डायबिटीज हो सकता है। हालांकि, टाइप 2 डायबिटीज के मामले ज्यादातर वयस्कों में ही विकसित होता है। लेकिन किशोरावस्था में भी इसके मामले देखा जा रहे हैं और उनकी लक्षणों की पहचान करना बहुत जरूरी है। इस लेख में हम आपको किशोरावस्था में डायबिटीज विकसित होने पर महसूस होने वाली कुछ शुरुआती लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए।
डायबिटीज के मरीजों के ज्यादा प्यास लगती है और यदि किसी किशोर को बार-बार प्यास लग रही है, तो उसे एक बार अपना ब्लड शुगर टेस्ट करा लेना चाहिए। हालांकि, जरूरी नहीं है कि प्यास लगना सिर्फ डायबिटीज का संकेत हो लेकिन सुनिश्चित करने के लिए टेस्ट करना जरूरी है।
ज्यादा भूख लगने लगना भी डायबिटीज का एक संकेत है। वैसे तो किशोरों में ज्यादा भूख लगना सामान्य होता है, लेकिन अगर अन्य लक्षणों के साथ-साथ ज्यादा भूख लगने के लक्षण भी महसूस हो रहे हैं, तो डॉक्टर से बात करने में बिल्कुल भी देरी नहीं करनी चाहिए। जल्द से जल्द ब्लड शुगर टेस्ट कराकर स्थिति को समझ लेना चाहिए।
घाव ठीक न होना या फिर ठीक होने में ज्यादा समय लेना आमतौर पर डायबिटीज के सबसे शुरुआती लक्षणों में से एक हो सकता है। ऐसा आमतौर पर इसलिए होता है, क्योंकि जब ब्लड में शुगर लेवल बढ़ जाता है, तो इम्यून सिस्टम के प्रभावी रूप से काम करने की क्षमता कम हो जाती है। नतीजन घाव ठीक होने में जरूरत से ज्यादा समय लगने लगता है।
जब हमारा शरीर पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बना पाता है या फिर शरीर इंसुलिन का पर्याप्त मात्रा में उपयोग नहीं कर पाता है, तो थकान व कमजोरी महसूस होने लगती है। खासतौर पर किशोरावस्था में थकान व कमजोरी महसूस होना डायबिटीज या अन्य किसी हेल्थ प्रॉब्लम का ही संकेत हो सकता है।
बार-बार संक्रमण होना डायबिटीज का शुरुआती संकेत हो सकता है। ब्लड में शुगर लेवल बढ़ने पर हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली सामान्य रूप से काम नहीं कर पाती है और इस कारण से बार-बार संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर किशोरावस्था में बार-बार शरीर के किसी न किसी हिस्से में संक्रमण हो रहा है, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से इस बारे में बात कर लेनी चाहिए।