... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : July 8, 2021 10:47 AM IST
इस 1 फल के रस से खत्म हो सकता है UTI Infection? जानें यूटीआई से जुड़ी ऐसी 5 बातें, जिनपर विश्वास करती हैं 100 फीसदी महिलाएं
यूटीआई या यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन, जिसे हिंदी की भाषा में मूत्र पथ के संक्रमण के नाम से भी जाना जाता है, यूरिनरी सिस्टम के किसी भी हिस्से में होने वाला इन्फेक्शन है। यह इंफेक्शन पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक पाया जाता है और इस दौरान पेशाब करने की तीव्र इच्छा के साथ-साथ पेशाब करते समय जलन और बहुत अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस संक्रमण की वजह से प्राइवेट पार्ट में दर्द भी हो सकता है। हालांकि आपने यूटीआई के दर्द को कम करने के बारे में बहुत सारे घरेलू उपचार के बारे में पढ़ा होगा लेकिन इन उपचार से जुड़े कई मिथ भी हैं। आइए जानते हैं यूटीआई से जुड़े मिथ और सही जानकारी, जो देगी इस संक्रमण से आपको राहत।
फैक्ट : यूटीआई बहुत आम है और ये डायबिटीज, खराब हाइजीन, यूरिनरी कैथेटर और कई अन्य कारणों से हो सकता है। सेक्स से भी यूटीआई हो सकता है लेकिन यह संक्रमण का एकमात्र कारण नहीं है। ऐसा नहीं है कि जिन महिलाओं ने सेक्स नहीं किया वे भी यूटीआई से सेफ नहीं हैं। महिलाओं में इस समस्या के होने के पीछे मेनोपॉज, गर्भावस्था और पेरिमेनोपॉज़ जैसे अन्य कारण भी हैं। हालांकि, यह सलाह दी जाती है संभोग के बाद आप अपने प्राइवेट पार्ट को नमी से दूर रखें क्योंकि नमी बैक्टीरिया के विकास को बढ़ाने का काम करती है।
फैक्ट : यह सच है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं को यूटीआई का खतरा अधिक होता है, लेकिन पुरुषों को भी यूटीआई होता है। आंकड़ों से पता चला है कि 12% पुरुषों को अपने जीवन में कम से कम एक बार ये संक्रमण जरूर होता है। वहीं महिलाएं अपने जीवन में कई बार इस संक्रमण का शिकार होती हैं।
फैक्ट : हैरानी की बात है कि जब यूटीआई की बात आती है तो हाइजीन को ज्यादा तवज्जों दी जाती है। लेकिन ऐसा नहीं है अगर आप पूरी तरह से साफ भी रहते हैं तब भी आपको यूटीआई हो सकता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं लेकिन फिर भी एहतियात बरतने और साफ-सफाई रखने की सलाह दी जाती है।
फैक्ट : क्रैनबेरी के जूस में प्रोएंथोसायनिडिन नाम का यौगिक होता है, जो मूत्राशय के आस-पास की जगह में पनपने वाले बैक्टीरिया के विकास को रोकता हैं। हालांकि, इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि यह संक्रमण को रोकसकता है या इसे ठीक कर सकता है।
फैक्ट: आपको बार-बार साबुन या फिर कोई विशिष्ट उत्पाद को प्रयोग करने की जरूरत नहीं है। यह आपकी योनि के प्राकृतिक पीएच को असंतुलित कर सकता है। हां आप किसी गीले कपड़े का उपयोग कर सकती हैं और बाकी की सफाई प्राकृतिक होती है, जिसमें आपका कोई हाथ नहीं है।