Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

अक्सर इन 5 गलतियों के कारण सिकुड़ने लगती है आपकी किडनी, इन 9 लक्षणों को न करें अनदेखा

खराब लाइफस्टाइल और बिगड़ी हुई डाइट आजकल कई बीमारियों का कारण बन रही है। अगर आप अच्छी आदतों और सही लाइफस्टाइल को अपनाते हैं तो किडनी को बीमार होने से बचा सकते हैं।

अक्सर इन 5 गलतियों के कारण सिकुड़ने लगती है आपकी किडनी, इन 9 लक्षणों को न करें अनदेखा

Written by Atul Modi |Published : March 20, 2023 3:07 PM IST

आज के दौर में हेल्थ को लेकर लोग काफी सजग हो चुके हैं। लेकिन खराब आदतों के चलते उनकी तमाम मेहनत पर पानी फिर जाता है। हमारी व्यस्त लाइफस्टाइल की वजह से हमें कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। जिनमें से एक है किडनी की समस्या। लगातार काम, तनाव और फास्ट फ़ूड खाने का असर किडनी पर पड़ रहा है। इसके अलावा नींद की कमी, शराब का सेवन, स्मोकिंग करना और एक्सरसाइज ना करने की वजह से किडनी पर बेहद बुरा असर पड़ता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जरूरत से ज्यादा धूम्रपान, डायबिटीज और हाई ब्लडप्रेशर किडनी पर बुरा असर डाल सकता है। ऐसी ही कुछ समान्य सी आदतें हैं जो आपकी किडनी को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए इनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए। इतना ही नहीं हेल्दी आदतों और अनुशासित जीवनशैली को अपनाने से किडनी को सेहतमंद रख सकते हैं।

किडनी को नुकसान पहुंचाने वाली बुरी आदतें - (Habits That Damage Kidney In Hindi)

1. पेनकिलर्स

कई बीमारियों के लिए पेनकिलर्स का इस्तेमाल करना कम कर दें। पेनकिलर्स पर जरूरत से ज्यादा डिपेंड रहने या ऐसी गोलियों को बार-बार खाने से आपकी किडनी को नुकसान पहुंच सकता है। पेनकिलर्स दर्द को कम करने का काम करती हैं। इसलिए ऐसी दवाओं को खाने की आदत ना डालें। जरूरत पड़ने पर पहले डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

2. ज्यादा नमक का सेवन

अगर आप भी ज्यादा नमक का सेवन करना पसंद करते हैं, तो अपनी इस आदत को तुरंत बदल दें। ज्यादा नमक का सेवन आपके ब्लडप्रेशर का लेवल हाई रख सकता है। जिससे किडनी को नुकसान पहुंचता है। इतना ही नहीं मार्केट में मिलने वाले चिप्स और फ्राईज खाने से पहरेज करें।

Also Read

More News

3. कम पानी पीना

शरीर को ना सिर्फ हाइड्रेट रखने के लिए बल्कि अन्य अंगों को ठीक तरीके से काम करने के लिए पानी की जरूरत होती है। पानी से शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। किडनी में होने वाली पथरी से भी पानी बचाता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा पाने पीने की सलाह दी जाती है।

4. जरूरत से ज्यादा शुगर

काफी लोगों को मीठा खाना बेहद पसंद होता है। अपनी इस पसंद के चलते वो जरूरत से ज्यादा शुगर को इनटेक कर लेते हैं। इससे डायबिटीज और हाई ब्लडप्रेशर का खतरा बढ़ सकता है ओर किडनी को नुकसान पहुंच सकता है। शुगर युक्त ड्रिंक्स, मसाले, नाश्ते में अनाज और सफेद ब्रेड खाने से बचें। इन सभी में शुगर जरूरत से ज्यादा होता है।

5. जरूरत से ज्यादा नॉनवेज खाना

ज्यादा नॉनवेज खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता। हालांकि हमारे शरीर को प्रोटीन की जरूरत होती है, जिसे पूरा करने के लिए नॉनवेज की जगह फल और सब्जियों का चुनाव किया जा सकता है। इसके अलावा अपनी डाइट को बैलेंस रखने की कोशिश करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

किडनी की बीमारियों से बचने के लिए इन लक्षणों से रहें सावधान

  • थका हुआ महसूस होना।
  • शरीर में एनर्जी कम होना और एकग्रता में कमी होना।
  • स्किन में ड्राईनेस और इचिंग होना।
  • सोने में परेशानी या नींद पूरी ना होना।
  • बार-बार यूरिन पास करना।
  • यूरिन में खून आना और झाग आना।
  • सांस लेने में परेशानी होना।
  • हाई ब्लडप्रेशर की समस्या।
  • भूख ना लगना।

अगर आप चाहते हैं कि आप किडनी से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या को ना झेलें तो, अपनी समान्य आदतों को तुरंत बदल लें। इसके अलावा लाइफस्टाइल और खानपान में किये गये छोटे-छोटे बदलाव आपको किडनी की बीमारी से कोसों दूर रखेंगे।

About the Author

... Read More