By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Fatigue In Women: आज की महिलाएं घर और ऑफिस की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाती हैं। लेकिन इस भागदौड़ की वजह से वे अक्सर खुद को काफी थका हुआ महसूस करती हैं। अक्सर यह देखने को मिलता है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं को थकान और कमजोरी की परेशानी ज्यादा होती है। लेकिन इस थकान के पीछे सिर्फ कामकाज और बिजी लाइफस्टाइल जिम्मेदार नहीं है। महिलाओं में थकान के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। कुछ गंभीर समस्याओं की वजह से भी महिलाओं को थकान महसूस हो सकती है। आइए, जानते हैं महिलाओं में थकान के क्या कारण हैं?
महिलाओं में थकान का एक मुख्य कारण एनीमिया हो सकता है। एनीमिया होने पर शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी होने लगती है, जिसके कारण काफी ज्यादा थकान महसूस होती है। इसके अलावा, एनीमिया के कारण कमजोरी, नींद में कमी, हार्टबीट तेज होना और सिरदर्द जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
महिलाओं में थायराइड की समस्या अधिक देखने को मिलती है। थायराइड की वजह से शरीर में हार्मोन असंतुलित हो जाता है, जिसकी वजह से कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। थायराइड के कारण काफी ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस होती है। इसके अलावा, वजन बढ़ना या कम होना, बाल झड़ना, ड्राई स्किन और मूड स्विंग्स जैसे लक्षण दिख सकते हैं।
डायबिटीज आज के समय की एक गंभीर समस्या बन चुकी है। डायबिटीज से ग्रसित महिलाओं को काफी ज्यादा थकान होती है। इसके अलावा, डायबिटीज होने पर प्यासा अधिक लगना, बार-बार पेशाब लगना और वजन कम होना जैसे लक्षण दिख सकते हैं। अगर आपको भी इनमें से कोई लक्षण दिखाई दे, तो तुरंत अपने ब्लड शुगर की जांच करवाएं।
डिप्रेशन से जूझ रही महिलाओं को काफी ज्यादा थकान महसूस होती है। दरअसल, डिप्रेशन के कारण व्यक्ति की भूख और प्यास पर असर पड़ता है। इसकी वजह से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है, जो थकान और कमजोरी का कारण बन सकता है। इसके अलावा, डिप्रेशन के कारण महिलाओं को नींद न आना, याददाश्त में कमी और नेगेटिव सोच जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं।
अधिकतर महिलाओं में विटामिन-डी की कमी होती है। शरीर में विटामिन-डी कम होने की वजह से महिलाओं को ज्यादा थकान महसूस हो सकती है। इसके अलावा, हड्डियों और मांसपेशियों में कमजोरी की समस्या भी हो सकती है। अगर आपको ज्यादा थकान महसूस होने के साथ हड्डियों में दर्द रहता है, तो अपना विटामिन-डी लेवल चेक करवाएं।
महिलाओं को एनिमिया, डायबिटीज और डिप्रेशन जैसी समस्याओं की वजह से काफी ज्यादा थकान महसूस हो सकती है। इसके अलावा, महिलाओं में थकान के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। अगर आपको काफी ज्यादा थकान महसूस होती है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।