hamburger icon
A
Read in English

पेशाब करते समय ये 5 बदलाव हो सकते हैं Kidney damage का संकेत, कहीं आप तो इग्नोर नहीं कर रहे ये लक्षण?

Symptoms of kidney disease: किडनी को बीमारियों से बचाए रखने के लिए उसके शुरुआती लक्षणों को ध्यान रखना जरूरी है। इस लेख में हम पेशाब से जुड़े कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में जानन वाले हैं, जो वास्तव में खराब किडनी का संकेत देते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : August 31, 2023 4:47 PM IST

Urine symptoms of kidney disease: किडनी हमारे शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है, जो खून को साफ करने के साथ-साथ शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है। हमारे स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी बीमारी भी हो तो उसका इलाज करने के लिए हम दवाएं लेते हैं और इन दवाओं को काम करने के बाद इसे फिल्टर करके घर से बाहर निकाला जाता है। इन्हें फिल्टर करने का काम भी किडनी का ही होता है और अगर किडनी ठीक से काम न कर पाएं तो ये दवाएं शरीर के अंदर फायदा पहुंचाने से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए किडनी का हेल्दी होना भी जरूरी है और यदि किडनी से जुड़ी किसी भी प्रकार की कोई समस्या है, तो उसका जल्द से जल्द इलाज जरूरी है। किडनी खराब होने पर सिर्फ दर्द ही नहीं बल्कि कई अन्य लक्षण भी देखे जा सकते हैं, जिनमें से कुछ लक्षण पेशाब से जुड़े भी हो सकते हैं। इस लेख में जानें पेशाब में कुछ खास प्रकार के बदलाव जो खराब किडनी का संकेत हो सकते हैं। (How to know kidney problem from urine)

1. थोड़ा पेशाब आना (Low urine output in kidney disease)

किडनी के इस लक्षण को समझने में आपको थोड़ा सावधानी बरतनी पड़ सकती है। कम पेशाब आने के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं जैसे पानी कम पीना या फिर ज्यादा गर्मी होना। हालांकि, यदि आप पर्याप्त पानी पी रहे हैं और ज्यादा गर्मी भी नहीं है, तो कम पेशाब आना कहीं न कहीं आपकी किडनी से जुड़ी किसी बीमारी का संकेत हो सकता है और ऐसे में जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।

2. पेशाब में ज्यादा झाग (Foamy urine in kidney disease)

यदि आपको लगता है कि आपके पेशाब में जरूरत से ज्यादा झाग बनने लगी है, तो यह पेशाब में प्रोटीन का संकेत हो सकता है, जो कि किडनी से जुड़ी बीमारी का संकेत है। किडनी प्रोटीन को फिल्टर करती है, लेकिन उसे शरीर के अंदर ही रखती है। हालांकि, यदि पेशाब में प्रोटीन को जारी किया जा रहा है, तो यह किडनी से जुड़ी किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।

3. रात को बार-बार पेशाब (Frequent urination at night kidney disease)

बार-बार पेशाब आना भी किडनी खराब होने का एक संकेत हो सकता है। खासतौर पर रात के समय बार-बार पेशाब करने के लिए उठना किडनी डैमेज होने का संकेत देता है। दरअसल, जब किडनी के फिल्टर खराब हो जाते हैं, तो इसके कारण बार-बार पेशाब करने की इच्छा होने लगती है। हालांकि, यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन या प्रोस्टेट ग्लैंड से जुड़ी समस्याओं के कारण भी ये लक्षण देखे जा सकते हैं।

4. पेशाब करने पर दबाव (Pressure in urine in kidney disease)

किडनी से जुड़ी समस्याओं से जुड़ी पेशाब के कुछ लक्षण ऐसे भी होते हैं, जिनका पता लगाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन ये सीधा खराब किडनी का ही संकेत देते हैं। यदि आपकी किडनी खराब हो गई है, तो आपके पेशाब करने की इच्छा बढ़ जाती है और इस कारण से पेशाब करने के दौरान भी तीव्र प्रेशर बनता है। यदि आप समय पर पेशाब जा रहे हैं और कम पेशाब में भी प्रेशर महसूस हो रहा है, तो एक बार डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

5. पेशाब के रंग में बदलाव (Changes in the color of urine in kidney disease)

यह एक ऐसा लक्षण है, जो आमतौर पर किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारियों का ही संकेत देता है। पेशाब के रंग में किसी भी तरह का बदलाव होना किडनी से जुड़ी बीमारियों का संकेत हो सकता है। खासतौर पर यदि पेशाब के रंग में लालिमा ज्यादा है और साथ ही बदबू आ रही है, तो आपको अपने डॉक्टर से एक बार बात कर लेनी चाहिए। हालांकि, यूरिन इन्फेक्शन के कारण भी कई बार पेशाब के रंग में बदलाव देखने को मिल सकता है।