... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
हानिकारक कैमिकल से बना फूड भी नहीं बिगाड़ पाएगा लिवर का हाल जब डेली रूटीन में शामिल होंगी ये 5 चीजें, जानें लिवर को जवां रखने के 5 टिप्स
लिवर हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक होने के साथ-साथ लगभग हर अंग के कार्य में हिस्सेदार होता है। लिवर का काम शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना और शरीर को साफ रखना होता है। मौजूदा वक्त में ज्यादातर लोग लिवर के सही तरीके से काम न करने की शिकायत करते हैं क्योंकि लिवर शरीर से टॉक्सिन बाहर नहीं निकाल पाता है क्योंकि इसका कारण है हमारी डाइट और हमारे आस-पास का माहौल। खराब लाइफस्टाइल, भोजन की अस्वस्थ आदतें और फूड्स को उगाने के लिए प्रयोग किए जाने वाले खतरनाक कीटनाशक हमारे लिवर को ज्यादा नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे प्राकृतिक तरीके से अपने लिवर को डिटॉक्स करने के तरीके बता रहे हैं, जिससे उसे केमिकल और प्रदूषकों के हानिकारक प्रभावों का मुकाबला करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं कौन से हैं ये टिप्स।
लिवर को जवां बनाए रखने के लिए डाइट का संतुलित और स्वस्थ होना बहुत ही जरूरी है । आपकी डाइट में सभी पोषक तत्व होने चाहिए, जो आंत और लिवर को हेल्दी बनाए रखें। शायद आप न जानते हों कि शरीर के वजन में मात्र 6% की कमी आपके लिवर के फैट में 40% की कमी ला सकती ह। इसलिए फल, सब्जियां, साबुत अनाज, अंकुरित अनाज, बीज, नट्स और बीन्स जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
अपनी डाइट का ध्यान रखते हुए हर हफ्ते में कम से कम एक बार इंटरमिटेंट फास्टिंग जरूर करें। शोध के मुताबिक, फास्टिंग के दौरान लिवर कोशिकाएं एक प्रकार के प्रोटीन का उत्पादन करती हैं जो शुगर के मेटाबोलिज्म को बेहतर बनाने का काम करता है। आप अपने मनमुताबिक, फास्टिंग कर लिवर के स्वास्थ्य को दुरुस्त कर सकते हैं।
बाजार में ऐसे सप्लीमेंट्स मौजूद हैं, जो लिवर की सूजन को कम कर विषाक्त पदार्थों या केमिकल से हुए नुकसान को दूर करने में मदद कर सकते हैं। आप छाछ पी सकते हैं, जिसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट गुण पाये जाते हैं, जो लिवर के स्वास्थ्य के लिए अच्छी है।
लिवर डिटॉक्सिफिकेशन इन दो मुख्य कारकों पर निर्भर करता है, पहला विषाक्त पदार्थों का पता लगाना और दूसरा गंदगी को हटाना। आप खूब पसीना बहाकर लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं। जैसा कि हम जानते हैं कि स्किन हमारे शरीर का सबसे बड़ा अंग है और पसीना बहाकर आप इस पर चढ़ी गंदगी को दूर कर सकते हैं।
योग डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है। योग पाचन में सुधार कर सकता है और लिवर डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है। आप किसी भी तरह या फिर लिवर के लिए अच्छे योगासन का सहारा ले सकते हैं।
(इनपुट : डॉ. विनोदा कुमारी, सीएमओ, जिंदल नेचरक्योर इंस्टीट्यूट)