
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : July 23, 2021 12:05 PM IST
गठिया या जोड़ों का दर्द (Joint Pain) एक ऐसी स्थिति है जो अधिक उम्र बढ़ने पर लोगों को देखने को मिलती है लेकिन आजकल कम उम्र में ही लोगों को गठिया जैसी समस्या होने लगती है और इसका कारण है आपकी हड्डियां और आपके जोड़ों का कमजोर होना। इनके बहुत से अलग-अलग कारण होते हैं जिनमें आपकी कुछ लाइफस्टाइल से जुड़ी आदतें भी शामिल हैं। अगर आप अपनी इन आदतों को तुरंत प्रभाव से बदलना शुरू नहीं करते हैं तो आपकी हड्डियां और अधिक कमजोर हो सकती हैं, इसलिए आपको इन पर आज से ही काम करना शुरू कर देना चाहिए। आइए जानते हैं कौन सी हैं वह आदतें जो आपके जोड़ों को और हड्डियों को कमजोर बनाती हैं।
धूम्रपान करने से आपके शरीर में फ्री रेडिकल्स आते हैं जो न केवल आपके फेफड़ों को खराब करते हैं बल्कि आपकी हड्डियों के लिए भी बहुत नुकसानदायक होते हैं। धूम्रपान करने से आपके शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कॉर्टिसोल रिलीज होता है जिससे आपको हमेशा स्ट्रेस का सामना करना पड़ेगा और आपका मूड भी खराब रहेगा।
शराब का सेवन करने से भी कॉर्टिसोल का उत्पादन होता है जिस कारण बोन स्टॉक लॉस होना शुरू हो जाता है। इसके कारण आपके शरीर में टेस्टेस्टरोन और एस्ट्रोजन का उत्पादन भी बहुत कम होने लगता है। यह हार्मोन भी आपकी हड्डियों की सेहत के लिए जरूरी होते हैं।
अगर आप अपना नमक का सेवन अधिक रखते हैं तो इससे आपकी बोन डेंसिटी (Bone Density) कम होती है और इस कारण आपके शरीर का कैल्शियम यूरिन के माध्यम से बाहर निकलने लगता है जिस कारण आपके शरीर में कैल्शियम की कमी होती है और आपकी हड्डी कमजोर होने लगती हैं।
विटामिन डी भी आपकी हड्डियों के लिए आवश्यक होता है और अगर आप घर से बाहर नहीं निकलते हैं तो आपको पर्याप्त मात्रा में सूर्य रोशनी नहीं मिलती है जिस कारण आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है। इसलिए आपको रोजाना लगभग 15 मिनट तक बाहर सूर्य की रोशनी लेनी चाहिए।
जो लोग अधिक सुस्त रहते हैं और कोई भी फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं उनमें बोन लॉस अधिक होता है। मसल्स का कॉन्ट्रैक्ट होना आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है जिस कारण आपके लिए एक्सरसाइज करनी जरूरी हो जाती हैं। इसलिए थोड़ा बहुत एक्टिव रहना चालू कर दें ताकि आपकी हड्डियां समय से पहले अपनी डेंसिटी न खो दे।
निष्कर्ष
अगर आप इन आदतों में थोड़ा बहुत बदलाव लाना शुरू कर देते हैं तो आपके लाइफस्टाइल में एक बड़ा बदलाव आ सकता है और आपकी हड्डियां और जोड़ मजबूत के मजबूत बने रह सकते हैं। अगर आपसे एकदम सारी आदतें नहीं छूटती हैं तो आराम से आराम से शुरुआत करें क्योंकि यह आपके खुद के शरीर के लिए अच्छा रहने वाला है।