Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर खाना खाने से आपको काफी स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। अगर आप ऐसी चीजों को खाते हैं तो आपके शरीर से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होती है जिसकी वजह से बहुत सारी बीमारियों का रिस्क कम हो सकता है। इससे आपकी उम्र लंबी हो सकती है। ऐसी डाइट रखने से आप का क्रोनिक बीमारियां होने का रिस्क भी काफी कम हो सकता है। अगर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड आइटम्स की बात करें तो ब्लू बेरीज और डार्क चॉकलेट आदि। इसके अलावा भी बहुत सारे फल और सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। आइए जानते हैं ऐसी चीजों के बारे में।
ब्लू बेरीज खाने में काफी स्वादिष्ट फल है। इनमें पौष्टिक तत्व भी काफी ज्यादा पाए जाते है। ब्लू बेरीज का सेवन करने से आपका दिल की बीमारियों से जुड़ा रिस्क काफी हद तक कम हो सकता है। इससे आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होने लगता है और हेल्दी कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने लगता है।
इनमें एंटी ऑक्सीडेंट्स के साथ साथ फाइबर की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है। साथ ही और भी बहुत सारे पौष्टिक तत्व होते हैं जो आप के शरीर के लिए जरूरी होते हैं। इसका सेवन करने से आपको कई बीमारियों का रिस्क कम होने लगता है जिनमें टाइप 2 डायबिटीज और दिल की बीमारियां शामिल होती है।।
यह फल काफी स्वादिष्ट होता है और इसमें बहुत अधिक फ्लेवर भी होता है। इनके काफी सारे स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। यह आपकी स्किन और एंटी एजिंग गुणों के लिए भी जानी जाती है। अगर आपको बढ़ती उम्र के साथ साथ ग्लौक्यूमा और मोतियाबिंद जैसी बीमारियां होने का रिस्क है तो इन का सेवन करने से इस रिस्क को कम किया जा सकता है।
बीन्स का सेवन करने से बहुत अधिक स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं जिनके बारे में शायद आपको पहले ही पता होगा। इनका सेवन करने से आपके शरीर की फाइबर की जरूरतों को भी पूरा किया जा सकता है। यह फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट का बहुत अच्छा स्रोत मानी जाती हैं। यह क्रोनिक इंफ्लेमेशन और कैंसर होने का खतरा कम करने में सहायक मानी जाती है।
चुकंदर में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो सेल डैमेज होने से बचाते हैं और बहुत सारी बीमारियों का खतरा कम करते हैं। चुकंदर में एक बेतालैन नाम का एंटीऑक्सीडेंट होता है और इसी के कारण चुकंदर का रंग लाल होता है। यह आपके डाइजेस्टिव ट्रैक्ट और कोलोन में होने वाले कैंसर का रिस्क कम करने में भी काफी ज्यादा सहायक होता है।
हरी और पत्तेदार सब्जियां आपकी ओवर ऑल सेहत के लिए कितनी ज्यादा लाभदायक होती हैं यह तो हमें बताने की जरूरत नहीं है। इसका सेवन करने से आपको एंटी ऑक्सीडेंट्स और बहुत सारे अन्य पौष्टिक तत्व प्राप्त होते हैं जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। यह आपकी स्किन को अल्ट्रा वायलेट किरणों के द्वारा होने वाले नुकसान से बचाने में भी काफी सहायक है। इसलिए आपको हफ्ते में तीन से चार बार हरी सब्जी का सेवन करने की कोशिश करनी चाहिए। इसमें पालक, ब्रोकली आदि शामिल होती हैं।
निष्कर्ष: यह सारी चीजें आपको एंटीऑक्सीडेंट्स प्रदान करती हैं जिससे आपके शरीर को अधिक से अधिक लाभ मिलते हैं। इसलिए इन फल और सब्जियों को रोजाना अपनी डाइट में शामिल करने की कोशिश जरूर करें।