Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ठंड के मौसम में गुनगुने पानी में नमक मिलाकर करें स्नान होगें ये 5 फायदे

ठंड के मौसम में स्किन में कई तरह के बदलाव भी आते हैं। कुछ लोगों की स्किन इस मौसम में रूखी होने लगती है। कुछ लोगों को ठंड के मौसम में स्किन पर दरारें भी आने लगती हैं।

ठंड के मौसम में गुनगुने पानी में नमक मिलाकर करें स्नान होगें ये 5 फायदे
नमक वाले पानी से नहाने के फायदे। © Shutterstock.

Written by akhilesh dwivedi |Published : November 1, 2018 2:42 PM IST

ठंड के मौसम में स्किन का ख्याल रखना सबसे जरूरी हो जाता है। ठंड में नहाने के लिए लोग कई तरह के तरीके अपनाते हैं। ठंड के मौसम में स्किन में कई तरह के बदलाव भी आते हैं। कुछ लोगों की स्किन इस मौसम में रूखी होने लगती है। कुछ लोगों को ठंड के मौसम में स्किन पर दरारें भी आने लगती हैं। आपने कई लोगों को देखा होगा की नहाने के लिए गुलाब जल या दूध का इस्तेमाल करते हैं लेकिन आपने नमक डालकर नहाने की बात नहीं जानते होगें। हम यहां गुनगुने पानी के साथ नमक डालकर नहाने के फायदे बता रहे हैं।

स्किन की सफाईः नमक में मिनरल्स होता है जो स्किन के रोमछिद्रों तक जाते हैं और सफाई करते हैं। स्किन में किसी प्रकार का इंफेक्शन हो तो नमक पानी से नहाना बहुत फायदेमंद होता है।

ये भी पढ़ेंः पील ऑफ मास्क स्किन को हमेशा रखता है जवां।

Also Read

More News

स्ट्रेस करता है दूरः गुनगुने पानी के साथ नमक डालकर नहाने से इंसान का स्ट्रेस दूर होता है। ज्यादा थकान और स्ट्रेस होने पर गुनगुने पानी के साथ नमक डालकर स्नान करना चाहिए।

स्किन में आता है ग्लोः ठंड के मौसम में अगर आप गुनगुने पानी से नहाते हैं तो अपकी स्किन को नुकसान भी होता है। गुनगुने पानी में नमक डालकर नहाने से स्किन के दाग व झुर्रियां ठीक होती हैं।

ये भी पढ़ेंः वायु प्रदूषण में एंटीऑक्सीडेंट्स क्यों जरुरी हैं ?

अर्थरायटिस के दर्द से मिलती है राहतः ठंड के मौसम में जो लोग अर्थरायटिस से परेशान होते हैं उनको दर्द की समस्या होती है। अर्थरायटिस की समस्या जिनको होती है उनको गुनगुने पानी में नमक डालकर नहाना चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

स्किन की डेड सेल्सः ठंड के मौसम में डेड स्किन की समस्या बहुत आम हो जाती है। डेड स्किन को ठीक से साफ करने के लिए गुनगुने पानी में नमक डालकर नहाना बहुत फायदेमंद होता है।

About the Author

... Read More