Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बिहार में लू लगने से 40 की मौत, मुख्‍यमंत्री ने की मुआवजे की घोषणा

बिहार में गर्मी का प्रकोप जारी है। शनिवार को ही लू लगने से 40 लोगों की मौत हो गई। इनमें ज्यादातर बुजुर्ग हैं। लू लगने से बीमार हुए और भी कई लोगों का इलाज गया के अस्पताल में चल रहा है।

बिहार में लू लगने से 40 की मौत, मुख्‍यमंत्री ने की मुआवजे की घोषणा
शनिवार को लू लगने से बिहार में 40 लोगों की मौत हो गई। अब भी अस्‍पतालों में लू लगने से बीमार हुए लोगों का आना जारी है। जिनका इलाज किया जा रहा है। © Shutterstock.

Written by Yogita Yadav |Published : June 16, 2019 9:54 AM IST

अभी अक्‍यूट इंसेफेलाइटिस का कहर थमा भी नहीं था कि बिहार में लोग लू की चपेट में आ गए। प्राप्‍त सूचना के आधार पर शनिवार को लू लगने से बिहार में 40 लोगों की मौत हो गई। अब भी अस्‍पतालों में लू लगने से बीमार हुए लोगों का आना जारी है। जिनका इलाज किया जा रहा है। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों की मौत पर शोक व्‍यक्‍त किया है। साथ ही चार-चार लाख रुपये मुआवजे की घोषणा भी की है।

ज्‍यादातर वृद्ध और महिलाएं

बिहार में लू लगने की वजह से शनिवार को 40 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई प्रभावित लोगों को गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया है। भर्ती कराए गए लोगों में से ज्यादातर वृद्ध महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक मरने वाले 40 लोगों में से 14 गया से और 27 लोग औरंगाबाद से हैं। गया के मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में लू का शिकार हुए लोगों का इलाज युद्ध स्तर पर जारी है।

यह भी पढ़ें – बिहार : मुजफ्फरपुर में संदिग्ध एईएस से 23 बच्चों की मौत, नीतीश ने जताई चिंता

Also Read

More News

मुख्यमंत्री ने की मुआवजे की घोषणा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी लू लगने से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की है और चार-चार लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ हैं। साथ ही उन्होंने पूरे बिहार में इस भीषण गर्मी एवं लू के मद्देनज़र जरूरी कदम उठाने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इससे प्रभावित लोगों के लिए शीघ्र हर संभव चिकित्सीय सहायता की व्यवस्था करने को कहा है और जल्द उनके स्वस्थ होने की कामना की है।

यह भी पढ़ें - AES : क्‍या लीची खाने से फैल रहा है अक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

रखी जा रही है स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं पर नजर

गया के जिलाधिकारी अभिषेक कुमार प्रभावित लोगों को देखने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतकों के आश्रितों को 44 लाख रुपए मुआवजे के तौर पर दिए जाने की सरकार ने घोषणा की है। यह राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाएगी। अभिषेक ने कहा है कि कोई भी अति आवश्यक कार्य ना हो तो कड़ी धूप में बाहर ना निकलें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से सभी प्राथमिक सुविधाएं साथ रखें। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को एक्स्ट्रा बेड लगाने का निर्देश दिया है। साथ ही इस आपदा की स्थिति में रेजिडेंट डॉक्टर्स को भी इस काम में लगाया गया है।

About the Author

... Read More