hamburger icon
A
Read in English

डायबिटीज रोगी दिन में इन 4 काम को कर बढ़ते वजन को कर सकते हैं कंट्रोल! जानें किस काम से हेल्दी रहेगा वेट

डायबिटीज, मोटापे का भी एक प्रमुख कारण है और आइए जानते हैं ऐसे 4 काम के बारे में जिन्हें करने से डायबिटीज रोगी अपना वेट संतुलित रख सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : November 9, 2022 3:48 PM IST

मौजूदा वक्त में कई ऐसी बीमारियां हैं, जो आपके लाइफस्टाल से जुड़ी हुई हैं। इन्हीं में से एक है डायबिटीज, जो दुनियाभर में अपने मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ा रही है। डायबिटीज के सबसे ज्यादा मामले भारत में आते हैं और यही वजह है कि भारत को डायबिटीज का केंद्र कहा जाता है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानि आईसीएमआर का कहना है कि बीते तीन दशकों में डायबिटीज रोगियों की संख्या में 150 फीसदी तक इजाफा हुआ है। डायबिटीज भले ही आपके लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्या है लेकिन ये कई दूसरी बीमारियों का एक प्रमुख कारण है। डायबिटीज, मोटापे का भी एक प्रमुख कारण है और आपको बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए कुछ काम करने की जरूरत है। आइए जानते हैं ऐसे 4 काम के बारे में जिन्हें करने से डायबिटीज रोगी अपना वेट संतुलित रख सकते हैं।

डायबिटीज रोगी इन 4 काम से हेल्दी रख सकते हैं अपना वेट

1-हेल्दी डाइट

हेल्दी डाइट, हेल्दी शरीर का आधार है। अगर आपको डायबिटीज है और आपका वजन लगातार बढ़ रहा है तो आपको भी हेल्दी डाइट फॉलो करने की जरूरत है। आपको ऐसी डाइट लेनी है, जिसमें प्रोटीन और फाइबरकी मात्रा ज्यादा हो और कार्ब की मात्रा कम। हेल्दी वेट फॉलो करने के लिए आपको चावल और रोटी के बजाए बीन्स, शकरकंद और हरी मूंग का सेवन करने की जरूरत है।

2-एक्सरसाइज

एक्सरसाइज हर एक व्यक्ति के लिए जरूरी है लेकिन अगर आपको डायबिटीज है और आपका वेट आउट ऑफ कंट्रोल है तो आपको एक्सरसाइज की और ज्यादा जरूरत है। आपको हफ्ते में कम से कम 150 मिनट तक एक्सरसाइज करने की जरूरत है, जिसमें आप वॉक, तैराकी और साइकलिंग भी कर सकते हैं। आप चाहें तो इसमें 75 मिनट का इंटेंस वर्कआउट भी कर सकते हैं। डायबिटीज रोगियों को स्ट्रेचिंग पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आप कम से कम दो दिन स्ट्रेच जरूर करें।

3-पर्याप्त पानी पिएं

भले ही सर्दियों में आप कम पानी पीते हों लेकिन आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीनेकी जरूरत है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आपको शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। आपको दिन में 2 से 3 लीटर पानी पीने की जरूरत है ताकि आप पूरे तरीके से हाइड्रेट रहें और आपका वेट बैलेंस रहे।

4-नींद

अच्छी नींद आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि सही तरीके से नींद नहीं ले पाने पर आपका ब्लड शुगर बढ़ता-घटता रहता है, जो कि कहीं न कहीं आपके वजन को भी प्रभावित करता है। आपको रात के वक्त 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए, जो आपको हेल्दी वेट बनाए रखने में मदद करती है।