Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
वातावरण में बढ़ते प्रदूषण और आपके बिगड़ते खान पान से अक्सर लोग कई तरह की बीमारियों के शिकार होते हैं। इन सभी दिक्कतों में से एक है नसों का ब्लॉक हो जाना। जिन्हें यह परेशानी होती है उन्हें काफी तकलीफों का सामने करना पड़ता है। नसों के ब्लॉक होने की समस्या अगर हार्ट से जुड़ी मुख्य नसों में हो जाए तो यह हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा देता है। यह एक ऐसी समस्या है जिसके इलाज के लिए लोग काफी महंगे महंगे ट्रीटमेंट करा लेते हैं। इस बीमारी के लिए लोग हार मानकर समस्या का ऑपरेशन करा लेते हैं। लेकिन ऑपरेशन के बाद ही इसकी कोई गारंटी नहीं है कि ऑपरेशन के बाद भी इस समस्या से छुटकारा मिलेगा। कर्मा आयुर्वेद के संस्थापक और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉक्टर पुनीत आपको बंद नसों के कारण शरीर के अंगों में होने वाले दर्द के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें पहचानकर नसों के ब्लॉक होने का अंदाजा लगाया जा सकता है।
कई बार आपने काम करने के दौरान ऐसे महसूस किया होगा कि आपको सीने में दर्द का अनुभव होता है। कई बार सोते समय, या ज्यादा देर तक काम के दौरान भी आपको सीने के लेफ्ट साइड में दर्दका अनुभव होता है। यह दर्द अनदेखा न करें क्योंकि यह दर्द कभी-कभार हार्ट अटैक का एक लक्षण हो सकता है। जैसा कि हमने आपको बताया कि नसों के ब्लॉक हो जाने पर आपको हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है। इसलिए यह सीने में दर्द हो तो यह नसों के ब्लॉक होने का एक संकेत होता है।
नसों की ब्लॉकेज के कारण कई लोगों को पीठ के निचले हिस्से में भी दर्द होने की दिक्कत आ जाती है। ब्लॉकेज के कारण ब्लड सर्कुलेशन में समस्या होती है जिससे डिस्क कमजोर हो सकती है। जिससे पीठ में दर्द की समस्या बनी रहती है।
नसों के ब्लॉक होने पर आपको हमेशा हार्ट स्ट्रोक का खतरा बना रहता है। इससे आपके ब्रेन तक जाने वाली नसें जाम हो जाती है और ब्लड सर्कुलेशन में भी कमी आ सकती है। ऑक्सीजन के अभाव में मस्तिष्क की कोशिकाओं को काफी नुकसान पहुंचता है। जिससे आपको हमेशा थकान और कमजोरी की समस्या हो सकती है।
अगर आपको हमेशा सांस लेने में तकलीफ बनी रहती है तो यह नसों में ब्लॉकेज होने के कारण हो सकती है। ब्लॉकेज के कारण नसों में गंदगी जमा हो जाती है और इसकी वजह से ब्लड फ्लो कम हो जाता है और शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है जिससे आपको सांस लेने में तकलीफ की समस्या हो सकती है।
आपकी नसों में ब्लॉकेज के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें से प्रमुख हैंः
1-स्मोकिंग
2- अधिक मात्रा में शराब पीना
3- डायबिटीज
4-कोलेस्ट्रोल बढ़ना
5- तनाव
6- मोटापा
7-हाई ब्लड प्रेशर
इन सबसे नसों में गंदगी जमा हो सकती है जिससे नसों में ब्लॉक आ जाती है। इन सभी परेशानियों की वजह से नसों में ब्लड का प्रवाह ठीक से नहीं हो पाता और आपके शरीर को ऑक्सीजन भी सही मात्रा में नहीं मिल पाती, जिससे नसों में ब्लॉकेज की समस्या झेलनी पड़ सकती है।