Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Long Covid Type : भले ही कोविड का सबसे बुरा दौरा खत्म हो चुका हो लेकिन अभी भी कोविड के खतरे को टाला नहीं जा सका है। चीन में ओमिक्रोन के सब वेरिएंट बीएफ.7 से दुनियाभर में एक बार फिर कोविड का खतरा काफी बढ़ा है। भारत में भी बीते कुछ महीनों बाद एक्टिव केस की संख्या में वृद्धि देखने को मिली है। हालांकि कोविड से इंफेक्शन का खतरा भले ही कम है लेकिन अभी भी लॉन्ग कोविड के प्रभाव को पूरी तरह से नकारा नहीं जा सकता है। वैज्ञानिक अभी भी इस बात को लेकर जद्दोजहद की स्थिति में हैं कि ये कब तक खत्म होगा और इस बीमारी रे लक्षणों को कैसे बेहतर तरीके से समझा जा सकता है।
हाल ही में शोधकर्ताओं ने एक नई स्टडी में ये खुलासा किया है कि लॉन्ग कोविड के भी 4 उपप्रकार हैं और इनमें से कुछ के लक्षण बहुत ज्यादा गंभीर है। आइए जानते हैं लॉन्ग कोविड के उपप्रकार और इनके लक्षणों के बारे में।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 और 2021 के दौरान जब शुरू में इंफेक्शन फैला था तो उससे उबरने के बाद यूरोप में 1.7 करोड़ लोग लॉन्ग कोविड के लक्षणों के शिकार हैं। ये आंकड़ा दर्शाता है कि लॉन्ग कोविड आपके लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है।
नेचर मेडिसिन में प्रकाशित एक हालिया अध्ययन में ये पाया गया है कि लॉन्ग कोविड को आप इन श्रेणियों में बांट सकते हैंः
1-कार्डियक और किडनी को प्रभावित करने वाली स्थिति
2-श्वसन तंत्र, नींद और एंग्जाइटी समस्याओं को प्रभावित करने वाली स्थिति
3-मांसपेशियों और तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करने वाली स्थिति
4-पाचन और श्वसन तंत्र को प्रभावित करने वाली स्थिति
अध्ययन के निष्कर्ष बताते हैं कि लॉन्ग कोविड ने सबसे ज्यादा कार्डियक और किडनी तंत्र को प्रभावित करने का काम किया है, जो कि 34 फीसदी मरीजों के लिए सबसे हानिकारक साबित हुआ है। वहीं 33 फीसदी मरीज श्वसन संबंधी लक्षणों, एंग्जाइटी, सिरदर्द और इनसोमनिया जैसी स्थिति का शिकार हुए थे।
इसके अलावा 23 फीसदी मरीज मांसपेशियों में दर्दके साथ तंत्रिका तंत्र संबंधी परेशानियों का शिकार थे जबकि 10 फीसदी मरीज आंतों से जुड़ी परेशानियों का शिकार हुए थे।
स्टडी में ये भी सामने आया कि लॉन्ग कोविड के ज्यादातर लक्षणों को ठीक होने में एक साल का वक्त लगता है। इजरायली शोधकर्ताओं ने लॉन्ग कोविड से जुड़े 70 अलग-अलग लक्षणों को पता लगाया है। बता दें कि वे लोग, जो अस्पताल में भर्ती हुए या फिर जिन्हें गंभीर बीमारियां थी उन्हें लॉन्ग कोविड का सबसे ज्यादा खतरा था।