... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
पेशाब करते वक्त ये 4 परेशानियां बताती हैं इस अंग में हुआ कैंसर! जानें पेशाब में कैंसर के लक्षण
Cancer warning signs in Toilet : कैंसर सबसे घातक बीमारियों में से एक है और बीमारियों से होने वाली मौत के प्रमुख कारणों में से एक है। ऐसा नहीं है कि कैंसर सिर्फ एक ही प्रकार का होता है बल्कि इसके कई रूप हैं, जो एक आम इंसान को प्रभावित करने का काम करते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों को सबसे ज्यादा परेशान करने वाले कैंसर के रूपों की बात करें तो फेफड़ों, कोलन, रेक्टम और प्रोस्टेट कैंसर सबसे ज्यादा आम हैं। हैरानी की बात ये है कि सिर्फ साल 2020 में ही 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने अपनी जान कैंसर के इन्हीं रूपों से गंवाई है।
प्रोस्टेट कैंसर, पुरुषों को होने वाला सबसे आम प्रकार है और 50 साल की उम्र के बाद के लोगों को सबसे ज्यादा अपना शिकार बनाता है। अगर आप इस स्थिति का इलाज समय रहते नहीं कराते हैं तो ये शरीर के दूसरे हिस्सों में भी फैल सकता है।
कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जो शरीर में धीरे-धीरे फैलती है और इसे सही तरीके से विकसित होने में बरसों लगते हैं। बात करें प्रोस्टेट कैंसर की तो पुरुषों को शुरू में इसके कोई खास लक्षण नहीं दिखते हैं लेकिन जैसे-जैसे ये ट्यूमर बड़ा होता जाता है तो ये परेशानी पैदा करना शुरू कर देता है।
ये कैंसर, आमतौर पर प्रोस्टेट में ही होता है। दरअसल प्रोस्टेट में मौजूद कोशिकाएं जब अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगती हैं, तो ये परेशानी होना शुरू हो जाती हैं। प्रोस्टेट एक अखरोट के आकार की ग्रंथि है, जो ठीक हमारे ब्लैडर के नीचे होती है। प्रोस्टेट कैंसर के कुछ दिखाई देने वाले लक्षणों में शामिल हैंः
1-बार-बार पेशाब आना
2-रुक-रुक कर पेशाब करना
3-एकदम से पेशाब आना
4-ऐसा महसूस होना कि आपने पूरी तरीके से पेशाब न किया हो
अमेरिका के एक बड़े डॉक्टर ने इस बीमारी के बढ़ने और एडवांस स्टेज पर पहुंचने के बाद दर्द के बारे में कुछ चीजें शेयर की हैं। मैंचेस्टर में क्रिस्टी प्राइवेट केयर के सर्जन जेरेमी ओट्स का कहना है कि प्रोस्टेट कैंसर में व्यक्ति को पीठ, कूल्हे और पेल्विस वाले हिस्से में तेज दर्द होता है।
उनका कहना है कि अगर ये कैंसर इसके आस-पास वाले हिस्से में होता है तो कूल्हे और पेल्विस की हड्डियों में फैल जाता है। इसके अलावा आपको तेज झनझनाहट का भी अहसास होता है।