Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि फिलहाल 45 पार लोगों और एक से ज्यादा बीमारी वाले लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है लेकिन इस दौरान अपनी रेगुलर चलने वाली दवाइयां नहीं छोड़नी चाहिए क्योंकि ऐसा करना आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। फिर चाहे आप ब्लड शुगर की दवाई ले रहे हों या फिर बीपी और हार्ट की कुछ स्थितियों में दवाइयों को बंद करना आपके लिए फायदे की जगह नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल ये दवाइयां आपको नियमित रूप से खानी होती है क्योंकि इन्हें रोक देने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। हालांकि वैक्सीन लगाए जाने की शुरुआत से ही कुछ दवाइयों का सेवन समय से करने की सलाह दी जा रही है लेकिन इस लेख में हम आपको ऐसी 4 रोगों की दवाओं के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको कभी मिस नहीं करना चाहिए।
कोरोना वैक्सीन इंजेक्शन लगवाने के बाद इम्यून रिस्पॉन्स बढ़ाने का काम करती है लेकिन अगर आप एक से ज्यादा बीमारियों के शिकार हैं तो आपका इम्यून रिस्पॉन्स धीमा हो सकता है और कुछ मामलों में तो दवाइयों का सेवन आपरे शरीर को थकाऊ और व्यस्त बना सकता है, जिसके कारण वैक्सीन के काम करने में देरी पैदा हो सकती है। हालांकि ब्लड प्रेशर और शुगर की दवाई बंद करने से आपके शरीर का संतुलन बिगड़ सकता है। इसलिए ये दवाइयां बिल्कुल भी बंद न करें।
थायरॉइड एक ऐसी स्थिति है, जो हमारे मेटाबॉलिज्म और हार्मोन की कार्य प्रणाली को बाधित करती है। हालांकि थायरॉइड की बीमारी और हमारे इम्यून सिस्टम की प्रतिक्रिया दोनों अलग-अलग चीज हैं लेकिन थायरॉइड की दवाई कोरोना वैक्सीन के साइ़ड-इफेक्ट को न के बराबर ही बढ़ाती है। अगर आप ये दवाइयां लेते हैं तो एक बार वैक्सीन लगवाने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर बात करें।
कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद कुछ लोगों में एलर्जी की खबरें सामने आ रही है लेकिन अगर आप एलर्जी की दवाइयां लेते हैं तो आपके लिए स्थिति और खराब हो सकती है। हालांकि डॉक्टर बताते हैं कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद अस्थमा और एलर्जी की दवाई लेना सुरक्षित माना गया है। जिन लोगों को फूड एलर्जी है फिर अस्थमा और कुछ प्रकार की विशेष एलर्जी है तो उनके लिए वैक्सीन सेफ मानी गई है।
कैंसर आपके कमजोर इम्यून सिस्टम से जुड़ी एक बीमारी है, जिसमें रोगी को बहुत हेवी डोज दी जाती है ताकि उसका इम्यून रिस्पॉन्स सही तरीके से काम करता रहे। वैक्सीन लगवाने के बाद अगर आप इन दवाओं का बंद कर देते हैं तो आपके शरीर का इम्यून सिस्टम बहुत तेजी से बिगड़ता है। इस कारण से आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है।