
... Read More
हमारे शरीर में अनेक रसायन होते हैं जिनकी मात्रा निश्चित होती है. जब रसायनों की मात्रा घटती बढ़ती है तो शरीर के स्वास्थ्य में अनेक बदलाव हो सकते हैं. ऐसे ही यूरिक एसिड के शरीर में बढ़ने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. यूरिक एसिड के शरीर में बढ़ने से जोड़ों का दर्द, उठने बैठने में दिक्कत या हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं आ सकती हैं. यूरिक एसिड हमारे रक्त में पाया जाता है. वैसे तो यूरिक एसिड की मात्रा कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से बढ़ सकती है लेकिन आपकी कुछ गलतियां भी यूरिक एसिड के बढ़ने का कारण हो सकती हैं.
यूरिक एसिड बढ़ने का कारण मोटापा हो सकता है. यदि आपका वजन बढ़ रहा है आपके लिए यह परेशानी की वजह हो सकता है क्योंकि यूरिक एसिड बढ़ने की संभावना मोटे लोगों में अधिक होती है.
नॉनवेज का अधिक सेवन करने से यूरिक एसिड बढ़ सकता है. वैसे तो नॉनवेज को सेहत के लिए अच्छा माना गया है लेकिन इसके अधिक सेवन से यूरिक एसिड बढ़ सकता है. नॉनवेज में प्यूरीन की मात्रा अधिक पाई जाती है जिससे यूरिक एसिड बढ़ सकता है, और इससे आपके स्वास्थ्य को परेशानी हो सकती है.
शराब और सिगरेट दोनों ही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं. अगर आप रोज शराब पीते हैं तो आपके शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ सकती है. शराब पीने से बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है और शरीर से टॉक्सिंस बाहर नहीं आ पाते हैं टॉक्सिंस बाहर ना आने के कारण आपको जोड़ों का दर्द जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
खट्टी दही का सेवन करने से यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ सकती है इसलिए जो लोग खट्टी दही का सेवन अधिक करते हैं उनके जोड़ों में दर्द होने की संभावना अधिक होती है. इसके साथ साथ खट्टे फलों एवं खट्टी चीजों के सेवन से भी परहेज रखें.
अगर आपको भी यूरिक एसिड बढ़ने का खतरा है तो इन गलतियों को ना दोहराएं क्योंकि इन गलतियों से आपको अन्य कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. अगर आपको बढ़े हुए यूरिक एसिड के लक्षण दिखाई देते हैं तो डॉक्टर से सलाह ले.