... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
किडनी में पथरी होने पर लंबे अरसे तक नहीं दिखते ये 4 लक्षण! इस तरह पहचानें गुर्दे में हो गई है पथरी
Kidney Stone Symptoms : हमारे शरीर का हर अंग जरूरी है और उसके काम में जरा सी गड़बड़ी या फिर जरा सी परेशानी आपके लिए मुसीबतों का पहाड़ खड़ा कर सकती है। बात करें आपके शरीर को चलाने वाले अंगों की तो किडनी भी उनमें से एक है। यूं तो किडनी से भी जुड़ी कुछ परेशानियां हैं, जिसमें से एक है पथरी। जी हां, पथरी होने पर व्यक्ति को तेज दर्द के साथ-साथ अपने जरूरी काम करने में काफी परेशानी होती है। अब लोग सोचते हैं कि पथरी होती कैसी है। दरअसल जब आप गलत चीजों का सेवन करते हैं तो उससे शरीर में पहुंचने वाले मिनरल्स और नमक मिलकर पत्थर का रूप ले लेते हैं और किडनी में जमा होने लगते हैं। हालांकि ये कोई एक दिन में होने वाली परेशानी नहीं है लेकिन इसके संकेत भी आपको बहुत वक्त मिलते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि आप कैसे इसका पता लगा सकते हैं तो हम आपको ऐसे संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जो आपको इसका इशारा दे सकते हैं। आइए जानते हैं वहीं संकेत।
अगर पथरी मूत्राशय के आस-पास हुई है तो इसकी वजह से पेशाब के रास्ते में दिक्कत होती है, जिसकी वजह से गुर्दे में सूजन भी हो सकती है और आप तेज दर्द का शिकार हो सकते हैं। इस स्थिति में आपकी साइडों में बहुत तेज दर्दउठता है, जिसकी वजह से आपका लेटना और बैठना दोनों मुश्किल हो सकता है।
गुर्दे की पथरी में अक्सर पेशाब के दौरान कुछ दिक्कतें होती हैं जैसे बार-बार पेशाब आना, पेशाब करने में परेशानी या फिर पूरी तरह से पेशाब न कर पाना, पेशाब करते वक्त जलन महसूस होना और पेशाब में झाग बनना। इनमें से किसी भी स्थिति को नजरअंदाज न करें।
गुर्दे की पथरी होने पर अक्सर रोगियों को पेशाब में खून आने की परेशानी होती है और इस दौरान पेशाब का रंग हल्का गुलाबी और लाल रंग का होता है। कुछ मामलों में तो खून दिखाई भी नहीं देता है और सैंपल को टेस्ट के माध्यम से ही जांचा जाता है।
अगर आपके गुर्दे में पथरी हुई है तो आपको उल्टी और मतली जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं। जी हां, इसके साथ ही आप बुखार या फिर ठंड लगना जैसी परेशानियां भी महसूस कर सकते हैं। अगर आपको इंफेक्शन हुआ है तो ये परेशानियां होना स्वभाविक हैं।
गुर्दे की पथरी का पता लगाने के लिए आपको टेस्ट कराने की जरूरत है साथ ही ये भी जानना जरूरी है कि स्थिति कितनी गंभीर है। अगर आपको ये चीजें महसूस हों तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएंः
1-तेज दर्द होने पर
2-दर्द के साथ उल्टी और मतली
3-बुखार के साथ ठंड महसूस होना
4-पेशाब में खून
5-पेशाब करने में दिक्कत