... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : February 13, 2022 11:03 AM IST
कोविड से ठीक होने के बाद भी स्किन पर दिखाई देते हैं ये 4 तरह के बदलाव, दूसरा संकेत सिर्फ सर्दियों में देता है दिखाई
जब भी बात कोविड के लक्षणों और कोविड के बाद ठीक होने के संकेतों की होती है तो हम अक्सर इस बीमारी के शरीर पर दिखाई देने वाले संकेतों के बारे में बात नहीं कर पाते हैं। कोविड-19 भले ही श्वसन तंत्र से जुड़ा संक्रमण हो लेकिन ये मानव शरीर में पहुंचकर कई जटिलताएं खड़ी कर सकता है और आपके शरीर पर ऐसे निशान छोड़ सकता है, जो फिर कई महीने तक दिखाई देते हैं। कोरोना का ओमिक्रोन वेरिएंट दुनियाभर में एक और लहर का कारण बना है, जो न सिर्फ तेजी से लोगों को अपना शिकार बनाने में सफल रहा है बल्कि इसने संक्रमण के दौरान और उसके बाद भी लोगों को ढेर सारी परेशानियां दी हैं।
ओमिक्रोन वेरिएंट के बहुत से लक्षण इंसानों के शरीर पर भी दिखाई देते हैं, जिसमें से कुछ आपकी स्किन पर दिखने लगते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही लक्षणों के बारे में बता रहे हैं, जो सीधे आपकी स्किन पर दिखाई देते हैं और कई महीनों तक बने रहते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये संकेत।
इस स्थिति में आपके पंजे लाल या फिर बैंगनी रंग के दिखाई देते हैं, जैसे कि सूजन के दौरान होता है। इस स्थिति में आपके पैर पर खुजली भी होने लगती है। ऐसा अक्सर तब होता है, जब कोरोना वायरस आपको अपना शिकार बना चुका होता है। ये अल्फा वेरिएंट की स्थिति में आम था। इस स्थिति में कुछ लोगों को पैरों पर सूजन भी आ जाती है और लोगों को दर्द के साथ खुजली का भी अहसास होता है। कुछ लोगों की स्किन के नीचे पस के घाव भी बन जाते हैं, जो कहीं न कहीं कोविड टो का संकेत हो सकते हैं।
कोविड इंफेक्शन के बहुत से संकेत कॉमन कोल्ड की ही तरह दिखते हैं और फटे होंठ भी उनमें से ही एक है। अगर आपके होंठ भी फटे हुए हैं या फिर आपके होंठों में दर्द हो रहा है तो ये एक संकेत हो सकता है कि आपको अतीत में कोविड हुआ हो और आप इस वक्त पोस्ट कोविड की स्थिति से गुजर रहे हों।
ऐसी बहुत सी स्वास्थ्य स्थितियां हैं, जिसमें आपकी स्किन ड्राई हो जाती है और बहुत से मरीजों में ये देखा गया है कि स्किन का ड्राई हो जाना कोविड इंफेक्शन से जुड़ा हुआ है। आमतौर पर हमारी स्किन ड्राईहो जाती है और उसमें खुजली होने लगती है। ऐसा इंफेक्शन के दौरान भी हो सकता है और ये संक्रमण के बाद कुछ महीनों तक आपकी स्किन पर दिखाई देने लगता है।
ऐसा आमतौर पर अक्सर तब होता है, जब आपकी स्किन किसी एलर्जी के संपर्क में आ जाती है। त्वचा रोग विशेषज्ञ बताते हैं कि कोविड से पॉजिटिव मरीजों में भी रैशेज की समस्या होती है, जो हाइव्स जैसे दिखते हैं। अगर आपको इस तरह के रैशेज अपनी स्किन पर दिखाई देते हैं और आप किसी प्रकार की एलर्जी के संपर्क में नहीं आए तो आप कोरोना वायरस की चपेट में आए हुए हो सकते हैं।