... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 6, 2018 9:39 PM IST
5 संकेत जो बताते हैं नर्व सिस्टम हो रहा है फेल। © Shutterstock
इंसान के शरीर का नर्व सिस्टम सबसे महत्वपूर्ण चीज होती है। शरीर में जब कोई परेशानी होने लगती है तो शरीर का नर्व सिस्टम फेल होने लगता है। शरीर का कोई भी मूवमेंट नर्व सिस्टम पर ही आधारित होता है। अगर आपको दर्द होता है तो यह नर्व सिस्टम की वजह से होता है। दिमाग को कोई भी संकेत मिलता है तो वह नर्व सिस्टम के माध्याम से ही संभव होता है। इंसान का जब नर्व सिस्टम काम नहीं करता तो कई परेशानियां होने लगती है।
अगर आपको भी कुछ नर्व सिस्टम से संबंधित परेशानी होती है तो जल्द डॉक्टर से संपर्क करें। अगर आप बहुत ज्यादा नर्वस होते हैं तो आपको इससे सतर्क हो जाना चाहिए।
आइए जानते हैं 5 संकेतों के बारे में जो बताते हैं कि नर्व सिस्टम फेल हो रहा है।
तेज सिरदर्द बार-बार होना
नर्व डैमेज होने पर आपके सिर में तेज दर्द होता है ऐसा अक्सर नर्व्स के ब्लॉक होने पर भी होता है। इसलिए बार-बार तेज सिर दर्द होने पर डॉक्टर को जरुर दिखाएं
शरीर के अंगों में कंपन
जब नर्वस सिस्टम डैमेज होने लगता है तो ऐसे में पैरालिसिस होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर पैरालिसिस जितनी गंभीर स्थिति पैदा नहीं होती तो आपके हाथ पैरों में धीरे-धीरे सूनापन आने लगता है और यह स्थिति शरीर के किसी भी अंग की हो सकती है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। अगर समय पर इसका उपचार नहीं किया जाता तो शरीर के अंगों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
चलने में परेशानी होना
अगर आपको लगता है कि आप चलते समय बहुत ज्यादा लड़खड़ाते हैं और बोलते समय बहुत ज्यादा हकलाने लगे हैं तो यह भी नर्व डैमेज का एक संकेत हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपका नर्वस सिस्टम सही तरीके से काम नहीं कर रहा होता। इस कारण आपके दिमाग द्वारा दिया गया संकेत आपके शरीर के अंगों तक नहीं पहुंच पाता है। दिमाग और अंगों के आपस में सामंजस्य ना होने के कारण ऐसा होता है।
पेशाब ज्यादा लगना
जब नर्वस सिस्टम डैमेज हो जाता है तो दिमाग से ब्लैडर को झूठा संकेत मिलता है जिसमें आपको लगता है कि आपको पेशाब आ रहा है। लेकिन हकीकत में यह सिर्फ वहम होता है सच में पेशाब नहीं आता। अगर बार-बार पेशाब आने जैसा लगता है लेकिन पेशाब आता नहीं है तो यह भी नर्व डैमेज का संकेत हो सकता है।
शरीर में चोट लगने पर भी पता न चलना
आपकी संवेदी तंत्रिकाएं आपको बताती हैं कि किन चीजों से आपको चोट लग सकती है और कौनसी चीजें आपके लिए अच्छी होती हैं। अगर संवेदी तंत्रिकाएं संकेत नहीं दे पाती तो आपको चोट लगने के बाद भी दर्द महसूस नहीं होता या देरी से महसूस होता है। ऐसे में आपको कटने पर, जलने पर दर्द और जलन का एहसास नहीं होता है जिससे दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है इसलिए ऐसा होने पर डॉक्टर को जरुर दिखाएं।