सर्दियों में सबसे ज्यादा क्यों देखे जाते हैं हार्ट अटैक के ये 4 लक्षण, गैस की बीमारी समझ कर न करें इग्नोर

Heart Attack Signs in Winter: हार्ट अटैक के कुछ लक्षण जो खासतौर पर सर्दियों के मौसम में देखे जाते हैं और इन लक्षणों को लोग अक्सर इग्नोर कर देते हैं। लंबे समय तक इन्हें इग्नोर करना जानलेवा स्थिति पैदा कर सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 27, 2026 11:11 AM IST

Winter Heart Attack Signs: सर्दियों का मौसम सुकून भरा होता है। वहीं साथ ही साथ यह मौसम अपने साथ ठंडक और आराम लेकर आता है। कई लोगों को सर्दियों का मौसम बेहद भाता है लेकिन यही मौसम दिल के मरीजों के लिए जोखिम भरा भी होता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि ठंड के कारण मांसपेशियां और रक्त नलिकाएं सिकुड़ जाती हैं जिससे दिल के मरीजों में ब्लड प्रेशर के बढ़ाने जैसी समस्या देखने को मिलते हैं। इन परेशानियों की वजह से दिल को सामान्य से अधिक कार्य करना पड़ता है और यही वजह है कि सर्दियों के मौसम में हार्ट अटैक आने का खतरा काफी बढ़ जाता है। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि हार्ट अटैक बिना किसी लक्षणों के आए। हार्ट अटैक आने से पहले इसके शरीर पर कई संकेत दिखने लगते हैं, जिन्हें अक्सर लोग मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं और फिर यही लक्षण आगे चलकर जानलेवा साबित होते हैं। आप ऐसा ना करें इसके लिए आज हम आपको इन खास लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें पहचान कर आप हार्ट अटैक से बच सकते हैं।

सीने में दर्द और भारीपन

हार्ट अटैक के सबसे आम और शुरुआती लक्षणों में से एक है सीने में दर्द और भारीपन महसूस होना। यह दर्द और भारीपन अक्सर दबाव या जकड़न के रूप में महसूस होता है। हालांकि ठंड के मौसम में अक्सर लोग इसे गैस ठंड लगना या मांसपेशियों का सामान्य दर्द समझकर टाल देते हैं, लेकिन अगर दर्द महसूस होने के बाद भी यह कुछ मिनट तक बना रहे या बार-बार हो, तो तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए। यह दर्द बाएं हाथ, कंधे, गर्दन या जबड़े तक भी फैल सकता है, जो की हार्ट अटैक होने का एक महत्वपूर्ण संकेत है।

सांस लेने में तकलीफ

आपने महसूस किया होगा कि कभी-कभी सर्दियों के मौसम में सांस फूलना और घुटन जैसी समस्या हमें महसूस होती है। अक्सर हम इसे अधिक कपड़े पहने या सामान्य कारण ऑन समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन यह हार्ट अटैक का एक महत्वपूर्ण संकेत है। असल में ठंडी हवा फेफड़े और दिल पर असर करती है, जिससे ऑक्सीजन सप्लाई प्रभावित होती है। ऐसे में अगर आपको कोई भी बिना ज्यादा मेहनत वाला काम किए बिना सांस लेने में परेशानी महसूस हो तो इसे हल्के में ना लेकर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

ठंडा पसीना आना

यह सबसे खास और आसानी से पहचान में आ जाने वाला लक्षण है। स्थिति में आपको अचानक ही पसीना आना शुरू हो जाता है खासकर ठंडा पसीना जो की हल्का चिपचिपा होता है। ये हार्ट अटैक का गंभीर संकेत हो सकता है। कई बार आप इसे कमजोरी या बुखार का कारण समझ लेते हैं, लेकिन दिल से जुड़ी समस्या का एक महत्वपूर्ण संकेत है जो की हार्ट अटैक जैसी परेशानी में देखा जाता है।

चक्कर, मतली या असामान्य थकान

अगर आपके बिना किसी कारण के अचानक चक्कर आए उल्टी जैसा महसूस हो या ऐसे ही अचानक शरीर ठंडा पड़ने लगे तो यह एक चेतावनी हो सकती है जो दिल आपको दे रहा है। यह संकेत मुख्य रूप से महिलाओं और बुजुर्गों में ज्यादा देखा जाता है जिसे अक्सर ही वह उम्र का या थकान का तकाजा समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन एक लंबा जीवन जीने के लिए आपको इस संकट को पहचाना होगा और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना होगा ताकि समय रहते सही स्थिति की पहचान कर इलाज किया जा सके।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source