hamburger icon
A
Read in English

भूलकर भी खाली पेट न करें एक्सरसाइज Low blood sugar से लेकर Stomach pain तक हो सकती हैं ये 4 समस्याएं

Empty Stomach Exercise: खाली पेट एक्सरसाइज करने से शरीर को फायदे नहीं नुकसान हो सकते हैं। इस लेख में जानें सुबह खाली पेट वर्कआउट के नुकसान और एक्सरसाइज करने से पहले किन चीजों का सेवन किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 27, 2023 4:35 PM IST

शरीर को अलग-अलग बीमारियों से दूर रखने के लिए एक्टिव रखना जरूरी होता है और एक्सरसाइज ही इसका सबसे प्रमुख जरिया होता है। एक्सरसाइज न सिर्फ आपकी बॉडी को एक्टिव बनाता है, बल्कि इससे आपके शरीर की सभी कार्य प्रक्रिया जैसे पाचन, रक्तस्राव और तंत्रिका तंत्र आदि ठीक से काम करने लगते हैं। लेकिन एक्सरसाइज को भी ठीक तरीके से करना जरूरी होता है और अगर आप उचित बातों का ध्यान नहीं रख पा रहे हैं, तो इससे आपका शरीर बीमार पड़ सकता है। सरल शब्दों में कहें तो अगर आप गलत तरीके से एक्सरसाइज कर रहे हैं, तो इससे आपके शरीर को कई अन्य नुकसान होने लगते हैं। इसी प्रकार कुछ लोग खाली पेट एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं, लेकिन ऐसा करने से शरीर को होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में जानना जरूरी है। चलिए जानते हैं खाली पेट एक्सरसाइज करने से क्या होता है -

खाली पेट एक्सरसाइज करने के नुकसान

खाना खाने के बाद एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए, लेकिन बिलकुल खाली पेट एक्सरसाइज करना भी आपके लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। जानें खाली पेट एक्सरसाइज करने से क्या नुकसान हो सकते हैं -

1. ब्लड शुगर कम होना

कुछ लोगों को सुबह खाली पेट एक्सरसाइज करने की आदत होती है, लेकिन ऐसा करना ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकता है। सुबह खाली पेट एक्सरसाइज करने से कुछ लोगों को ब्लड शुगर लेवल तेजी से गिरने लगता है और इस कारण से कई बार जी मिचलाना, उल्टी और मतली जैसी लक्षण भी होने लगती हैं। खासतौर पर जिन लोगों को हाइपोग्लाइसीमिया (लो ब्लड शुगर) से जुड़ी समस्याएं हैं, उन्हें कभी भी खाली पेट एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए।

2. थकान महसूस होना

सुबह के समय हमारा पेट पूरी तरह से खाली होता है और इस कारण से एनर्जी लेवल भी कम रहता है। अगर आप सुबह खाली पेट एक्सरसाइज करना शुरू करते हैं, तो पेट खाली होने के कारण कमजोरी महसूस होने लगती हैं। सुबह खाली पेट एक्सरसाइज करने से शरीर में एनर्जी की कमी होने लगती है और इस कारण से थकान व कमजोरी आदि महसूस होने लगती है।

3. पोषक तत्वों की कमी

एक्सरसाइज करते समय शरीर को जरूरी पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। खाली पेट होने के कारण शरीर भोजन से पोषक तत्व न हीं ले पाता है और हमारे शरीर में पहले से मौजूद पोषक तत्वों का इस्तेमाल करने लगता है। खाली पेट एक्सरसाइज करने की आदत शरीर में पोषक तत्वों की कमी का कारण बन सकती है।

4. पेट में दर्द

खाली पेट एक्सरसाइज करना पेट में दर्द का कारण भी बन सकता है। कुछ लोगों को सुबह के समय खाली पेट एक्सरसाइज करने से पेट में दर्द या ऐंठन होने लगती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए खाली एक्सरसाइज करने से पहले कुछ खा लेना चाहिए।

एक्सरसाइज करने से पहले क्या खाएं

सुबह के समय जब आप एक्सरसाइज करने से जा रहे हैं, तो आपको ऐसे फूड्स का सेवन करना चाहिए जिससे आपको एनर्जी व अन्य पोषक तत्व मिले। हालांकि, एक्सरसाइज से पहले सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। एक्सरसाइज शुरू करने से निम्न में से किसी भी फूड का सेवन किया जा सकता है -

  • एक कप दही
  • एक केला
  • एक गिलास फ्रूट स्मूदी या जूस
  • एक उबला हुआ अंडा
  • 1 पीनट बटर सैंडविच