शरीर में इस विटामिन की जरूरत से ज्यादा मात्रा कमजोर कर देती है ये अंग! जानें विटामिन के ज्यादा होने से 4 नुकसान

विटामिन डी, जिसका जरूरत से ज्यादा लेवल आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। ये 4 नुकसान कर सकते हैं शरीर को खराब।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : May 13, 2023 11:19 AM IST

शरीर को हेल्दी रखने के लिए विटामिन्स और मिनरल्स का इनटेक दुरुस्त रखना हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। जब बात विटामिन्स की होती है तो हमारे शरीर के लिए हर विटामिन बहुत जरूरी होता है और साथ ही जरूरी होता है विटामिन्स का सही लेवल। विटामिन्स की कमी को तो दूर किया जा सकता है लेकिन जब शरीर में विटामिन्स का लेवल ज्यादा हो जाए तो दिक्कत होनी शुरू हो जाती है। जरूरत से ज्यादा विटामिन्स की मात्रा आपके शरीर को बीमार बनाने का काम करती है। इन्हीं में से एक विटामिन है विटामिन डी, जिसका जरूरत से ज्यादा लेवल आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। आइए आपको बताते हैं विटामिन डी का ज्यादा लेवल, जो पहुंचाता है नुकसान।

कितना चाहिए विटामिन डी

कुछ विटामिन्स का लेवल ज्यादा होना आपके लिए खतरनाक सिद्ध हो सकता है इसलिए सही मात्रा का पता होना जरूरी होता है। हालांकि उम्र के हिसाब से आपकी डेली जरूरत बदलती रहती है। एक हेल्दी व्यक्ति को दिन में 600 से 800 आईयू विटामिन डी की जरूरतहोती है। लेकिन जब आप जरूरत से ज्यादा मात्रा में विटामिन डी लेते हैं तो ये आपको इस तरह से नुकसान पहुंचाता है।

1-कैल्शियम असंतुलन और किडनी को नुकसान

जरूरत से ज्यादा विटामिन डी खून में कैल्शियम की मात्रा बढ़ा देता है, जिसे हाइपरकैल्शिमिया कहते हैं। कैल्शियम की ज्यादा मात्रा होने से पथरी बनने की संभावना बढ़ जाती है और किडनी को नुकसान पहुंचता है।

2-पाचन संबंधी समस्याएं

जरूरत से ज्यादा विटामिन डी आपकी पाचन क्रिया को बिगाड़ सकता है और आप मतली, उल्टी, कब्ज और भूख न लगने जैसी परेशानी का शिकार हो सकते हैं। गंभीर मामलों में पैंक्रियाज में सूजन हो सकती है, जिसकी वजह से दिक्कत बढ़ जाती है।

3-फ्रेक्चर का खतरा

विटामिन डी हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी होता है लेकिन बहुत ज्यादा विटामिन डी हड्डियों को नुकसान पहुंचाने का काम करता है और गिरते ही आपको फ्रेक्चर हो सकता है। जरूरत से ज्यादा विटामिन डी टिश्यू को सॉफ्ट बनाता है, जिसकी वजह से हड्डियां कमजोरऔर खोखली होनी शुरू हो जाती है।

4-विटामिन डी प्वाइजनिंग

जरूरत से ज्यादा विटामिन डी की वजह से शरीर में विषाक्त्ता हो सकती है, जिसे हाइपरविटामिनोसिस डी कहते हैं। इसकी वजह से आपको थकावट, भटकाव, बार-बार पेशाब आना, बहुत ज्यादा प्यास लगना और अंगों को नुकसान होता है।