
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Published : May 26, 2026 1:37 PM IST
कैंसर बढ़ने से कैसे रोकें?
Konse Cancer Ko Badhne Se Roja Ja Sakta Hai: शरीर के अंगों के आधार पर कैंसर के कई प्रकार हैं जैसे लंग्स कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, माउथ कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, कोलोरेक्टल कैंसर, लिवर कैंसर और सर्वाइकल कैंसर आदि-आदि। लेकिन कैसा हो अगर हम कहें कि आप कुछ कैंसर को बढ़ने से रोक सकते हैं? जी हां, दुनियाभर में कैंसर के बढ़ते मामलों के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन और उसकी सहयोगी संस्था IARC की नई रिपोर्ट ने राहत भरी खबर दी है।
इस स्टडी में कैंसर बढ़ाने वाले 30 ऐसे फैक्टर्स की पहचान की गई, जिन्हें बदला या नियंत्रित किया जा सकता है। 4 फरवरी 2026 से पहले जारी किए गए एनालाइसिस का अनुमान है कि 2022 में कैंसर के सभी नए मामलों में से 37%, लगभग 7.1 मिलियन मामले रोके जा सकने वाले फैक्टर्स से जुड़े थे। इसके बावजूद भी कई लोग कैंसर का इलाज या रोकथाम नहीं कर पाते हैं। आइए हम WHO की इस रिपोर्ट से विस्तार से जानते हैं कि कौन से कारक कैंसर रोकने में असरदार साबित हो सकते हैं।
WHO-IARC के विश्लेषण के आधार पर बात करें तो साल 2022 में दुनियाभर में सामने आए 18.7 मिलियन नए कैंसर के मामलों में से लगभग 7.1 मिलियन केस ऐसे थे, जो रोके जा सकते थे। इस अध्ययन में 185 देशों और 36 प्रकार के कैंसर का डेटा शामिल किया गया और रिपोर्ट में कैंसर बढ़ाने वाले 30 ऐसे कारणों की पहचान की गई, जिन्हें समय रहते बदला या नियंत्रित किया जा सकता है।
WHO की रिपोर्ट के अनुसार तंबाकू कैंसर का सबसे बड़ा रोके जा सकने वाला कारण है। सीधे शब्दों में बात करें तो अकेले धूम्रपान दुनियाभर में 15 प्रतिशत नए कैंसर मामलों के लिए जिम्मेदार पाया गया है। इसके बाद इंफेक्शन और एल्कोहल का सेवन करना प्रमुख कारणों में शामिल हैं। बता दें कि इंफेक्शन से लगभग 10% और शराब पीने से करीब 3% कैंसर मामलों से संबंधित पाए गए हैं।
रिपोर्ट में फेफड़ों का कैंसर, पेट का कैंसर और सर्वाइकल कैंसर को उस कैंसर लिस्ट में डाला है जो रोकथाम के जरिए काफी हद तक कम किए जा सकते हैं। अगर इन तीनों कैंसर को कंट्रोल कर लिया जाए तो यह दुनियाभर के लगभग आधे रोके जा सकने वाले कैंसर केस के बराबर होगा। एक्सपर्ट के अनुसार स्मोकिंग कंट्रोल करना, इंफेक्शन से बचने, समय पर टीकाकरण करना, ये इन कैंसरों के खतरे को काफी कम कर सकते हैं।
रिपोर्ट में पुरुषों और महिलाओं के बीच एक बड़ा अंतर भी सामने आया। एक ओर जहां पुरुषों में 45% नए कैंसर के मामले ऐसे पाए गए जो रोके जा सकते थे, वहीं महिलाओं में यह आंकड़ा 30% रहा। आधिक जानकारी आप नीचे दी गई इमेज से ले सकते हैं।
Image Credit- ChatGPT
इस तस्वीर में क्षेत्र के हिसाब से महिलाओं में पुरुषों में रोके जा सकने वाले कैंसर के आंकड़े बताए गए हैं-
Image Credit- ChatGPT
WHO के मुताबिक स्पेसीफिक प्रेवेंशन स्टैटर्जीस की जरूरत पर जो दें, जिनमें तंबाकू कंट्रोल करने के कड़े उपाय, शराब पर रोकथाम, कैंसर पैदा करने वाले इंफेक्शनों जैसे ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) और हेपेटाइटिस B के खिलाफ टीकाकरण, बेहतर एयर क्वालिटी, हेल्दी भोजन और फिजीकल एक्टिविटी के लिए बेहतर माहौल शामिल हैं।
डिस्क्लेमर: कैंसर के आंकड़े बहुत बढ़ रहे हैं, ऐसे में अगर कोई भी फैक्टर कैंसर के रिस्क को कम करने में फायदेमंद साबित हो सकता है जो उसे जरूर अपनाएं। लेकिन कैंसर ठीक करने के लिए किसी घरेलू नुस्खे या मिथ पर निर्भर न रहें। अगर कैंसर डिटेक्ट होता है तो तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर या ऑन्कोलॉजिस्ट को दिखाएं।