... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
4 नेचुरल तरीकों से बढ़ाएं आंखों की रोशनी, धुंधला दिखाई देना होगा बंद
क्या आपको अपनी कॉपी पर लिखे छोटे-छोटे अक्षर बहुत ज्यादा बड़े-बड़े दिखाई देते हैं? या फिर आपको किसी भी चीज को देखने के लिए बहुत ज्यादा गौर करना पड़ता है? ऐसा शायद आपको बचपन से हो सकता है या फिर लंबे वक्त से लैपटॉप पर काम करने के कारण आपके साथ ये समस्या हो सकती है। ऐसे बहुत से कारण हैं, जो आपको देखने की शक्ति (Easy tips to increase eyesight) कमजोर कर देते हैं लेकिन इनमें से सबसे जरूरी कारण है लगातार अपनी आंखों की देखभाल क नजरअंदाज करते रहना। ईमानदारी से कहें तो ऐसा कोई जादुई नुस्खा नहीं है, जो आपकी देखने की क्षमता को बेहतर बना सकता है या फिर खराब आंखों को ठीक कर सकता है। बिना किसी पेशेवर सहायता के ऐसी कोई तरकीब भी नहीं है, जो आपकी देखने की क्षमता को सुधारने में मदद कर सकती है। हां, कुछ ऐसे तरीके जरूर हैं, जो प्राकृतिक रूप से आपके देखने की क्षमता को लंबे समय तक दुरुस्त (Easy tips to increase eyesight) रख सकते हैं। अगर आप भी अपनी कमजोर होती आंखों को ठीक करना चाहते हैं या फिर आंखों की रोशनी को दुरुस्त रखना चाहते हैं तो ये प्राकृतिक तरीके आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये तरीके।
विटामिन ए, सी और ई, जिंक, ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैरोटेनॉयड जैसे पोषक तत्व अच्छी दृष्टि के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है। आपकी आंखों के लिए कुछ अच्छे फूड इस प्रकार हैंः
गाजर
आंवला
लाल मिर्च
ब्रोकली, पालक
स्ट्रॉबेरी
शकरकंद
हरी पत्तेदार सब्जियां
अंडे
सूरजमुखी और अलसी के बीज
बादाम
इन फूड्स को अपनी डेली डाइट में शामिल कर आप कुछ ही वक्त में अपनी आंखों की मांसपेशियों को दुरुस्त बना सकते हैं।
रंग भरे चश्मे न सिर्फ आपको कूल दिखने में मदद करते हैं बल्कि ये आपकी आंखों की कई परेशानियों से भी बचाते हैं, जो मोतियाबिंद, धुंधला-धुंधला दिखाई देना और आंख के सफेद हिस्से में ऊतकों के बढ़ने सहित आंखों को नुकसान पहुंचाती हैं। धूप का चश्मा पहनना उन सबसे जरूरी टिप्स में से एक है, जिसे आप अपनी देखने की शक्ति को सुधारने (Easy tips to increase eyesight) के लिए बेहतर बना सकते हैं। चश्मा पहनने से आप सूरज से आने वाली 99 से 100 प्रतिशत यूवीए और यूवीबी किरणों को रोक सकते हैं।
अपनी आंखों को आराम देने से भी आप अपनी आंखों को होने वाले नुकसान (Easy tips to increase eyesight) को कम कर सकते हैं। इसमें सबसे बेहतर तरीका है उचित नींद लेना। इसके अलावा आप एक 20-20 नियम भी फॉलो कर सकते हैं। इसका मतलब है कि लैपटॉप पर काम करते हुए हर 20 मिनट बाद आप अपनी लैपटॉप स्क्रीन को देखना बंद कर दें।
अपनी तर्जनी अंगुली का उपयोग करें और अंगूठे से अपनी आंखों की किनारों पर प्रेशर प्वांइट की मसाज करें। आप चाहें तो अपनी आंखों के चारों ओर भी मसाज कर सकते हैं। रोजाना 5 मिनट की मसाज जरूर करें और अपनी आंखों को आराम दें। ये तरीका आपको साफ दृ्ष्टि प्रदान करेगा। बेहतर परिणामों के लिए मसाज ऑयल का प्रयोग कर आप राहत पा सकते हैं।