Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पीरियड्स में नहीं होगा दर्द अगर फॉलों करेंगी ये 4 आसान हैक्स, डेट से एक सप्ताह पहले करें शुरू

कई शोध और अध्ययनों में कुछ प्रकार की आसान ट्रिक्स बताई गई हैं, जिन्हें आप फॉलो कर स्वाभाविक रूप से अपनी पीरियड्स की समस्याओं (Pain Free Periods) को आराम से काट सकती है और अपना स्वास्थ्य ठीक कर सकती हैं।

पीरियड्स में नहीं होगा दर्द अगर फॉलों करेंगी ये 4 आसान हैक्स, डेट से एक सप्ताह पहले करें शुरू
Tips to Pain Free Periods: पीरियड्स में नहीं होगा दर्द अगर फॉलों करेंगी ये 4 आसान हैक्स, डेट से एक सप्ताह पहले करें शुरू

Written by Jitendra Gupta |Published : January 8, 2021 12:08 PM IST

पीरियड्स, एक ऐसी स्थिति हैं, जिसमें हर महिला कुछ न कुछ दिक्कत से गुजरती है। सभी महिलाओं को शायद कई बार ये बताया गया हो कि उनकी पीरियड्स (Pain Free Periods)के दौरान ऐंठन, पीएमएस, सुपर हैवी फ्लो, ब्लड क्लॉट्स, माइग्रेन, टीनेजियल एक्ने, ब्लोटिंग और थकावट जैसी समस्याओं से गुजरना पड़ता है, जो कि पूरी तरह से सामान्य हैं। ये पूर्ण रूप से महिलाओं को होने वाली एक चीज है, जिससे हर महिला हर एक महीने गुजरती है। ये समस्या भले ही आम है लेकिन कई शोध और अध्ययनों में कुछ प्रकार की आसान ट्रिक्स बताई गई हैं, जिन्हें आप फॉलो कर स्वाभाविक रूप से अपनी पीरियड्स की समस्याओं (Pain Free Periods) को आराम से काट सकती है और अपना स्वास्थ्य ठीक कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन ट्रिक्स के बारे में, जो आपको इन सबसे से राहत दिलाने में मदद करेंगी।

अपने फ्लो के बारे में जानें (Get to know your flow: Pain Free Periods)

सबसे पहली चीज ये है कि आप खुद की पीरियड एक्सपर्ट बनें। आपको अपनी डेट आने के संकेतों को पहचानना होगा ताकि आपको पता लग सके कि आपका पीरियड शुरू होना वाला है। इन संकेतों को पहचानकर आप अपने मासिक धर्म चक्र को ट्रैक करना शुरू करें। आपको पता होना चाहिए कि पीरियड आने पर कैसा होता है और ये कितना लंबा होता है और इस दौरान क्या-क्या होता है।

ऊर्जा के स्तर में उतार-चढ़ाव, पाचन प्रक्रिया में बदलाव, सेक्स ड्राइव, मूड, क्रेविंग और नींद का ध्यान (Pain Free Periods) रखना न भूलें। यह व्यक्तिगत डेटा आपको यह निर्धारित करने में मदद करेगा कि आपके शरीर के लिए क्या चीजें सामान्य है।

मैग्नीशियम इनटेक को बढ़ाएं

अगर महिलाओं के लिए कोई सबसे अच्छा मिनरल है तो वह है मैग्नीशियम। ये आपके शरीर के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि यह आपके तंत्रिका तंत्र को सपोर्ट करता है और घबराहट, चिंता, बेचैनी और चिड़चिड़ापन की भावनाओं को हल करता है। पत्तेदार हरी सब्जियां मैग्निशियम से समृद्ध हैं जैसे काले, पालक, स्विस चार्ड, ब्रोकोली। लेकिन अगर आप में मैग्रिशियम की कमी है, तो आप मैग्नीशियम ग्लाइकेट या मैग्नीशियम साइट्रेट सप्लीमेंट का विकल्प भी चुन सकती हैं।

पर्याप्त नींद लें (get enough sleep: Pain Free Periods)

हम में से बहुत से लोग नींद की कमी का शिकार हैं, जो उम्र के साथ बढ़ती जाती है। नींद से वंचित होने के संकेतों में जब आप सोकर उठते हैं तो आप खुद को थका हुआ महसूस करती हैं। रात में सही से न सोने के कारण आप पूरे दिन (लगभग 10 बजे और 3 बजे) ऊर्जा की कमी महसूस करती हैं। इसलिए रात की नींद लें। रात में अपने कमरे में मौजूद रोशनी को कम करें और अपनी नींद पूरी करें (Pain Free Periods)। लाइट-ब्लॉकिंग शेड्स या पर्दों का इस्तेमाल करें, अपने अलार्म और टीवी की लाइट्स को बंद करें और 9 बजे के बाद अपने फोन व कंप्यूटर का इस्तेमाल बंद कर दें।

सीड्स को डाइट में शामिल करें

कद्दू, सूरजमुखी, तिल, और अलसी के बीज आपको पीरियड्स के दौरान फौरी राहत पहुंचाने का काम करते हैं। बस जरूरत है आपको सही टाइम पर सही सीड्स का सेवन करने की। इन बीजों में पाए जाने वाले आवश्यक फैटी एसिड, विटामिन और मिनरल्स की कमी आपको पीरियड्स (Pain Free Periods)में परेशानी का कारण बन सकती है।

पीरियड्स में इस प्रकार की दिक्कत में खाएं ये सीड्स (what to eat in Pain Free Periods)

  • अनियमित पीरियड्स
  • एनोवुलेटरी साइकल
  • मिसिंग पीरियड्स
  • पीरियड्स में दर्द

पीरियड्स की डेट जान लें और उस हिसाब से पहले दिन से से 14 दिन तक, हर दिन एक चम्मच कद्दू के बीज और सूरजमुखी के बीज खाएं। 15 से 28 दिन तक सूरजमुखी और तिल के बीज खाएं।

जिन महिलाओं को पीरियड्स नहीं होते हैं या फिर अनियमित पीरियड्स होते हैं उन्हें 28 दिन बाद फिर से कद्दू के बीज खाने शुरू कर देने चाहिए। एक बार जब आपको पीरियड होने शुरू हो जाते हैं तो आप फिर से कद्दू के बीज खाना शुरू कर दें तो 14 दिन तक खाएं।

याद रखें, आपकी पीरियड की समस्याएं तारीख के हिसाब से सामान्य हो सकती हैं, लेकिन ये बायोलॉजिक्ल रूप से सामान्य नहीं हैं। महिलाएं अक्सर वर्षों तक इससे पीड़ित रहती हैं क्योंकि उन्हें यह विश्वास दिलाया जाता है कि इसके अलावा जीवन में बहुत कुछ है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ये टिप्स आपकी अवधि को ठीक करने के लिए एक पहला कदम है, लेकिन अगर आप फिर भी पीरियड्स से जुड़ी दिक्कत का सामना कर रही है तो आपको इसका मूल कारण पता लगाने के लिए कोशिश करनी होगी।

About the Author

... Read More