पटाखों का धुआं कहीं न बना दें अंधा! एक्सपर्ट के बताएं इन 4 टिप्स से रखें दिवाली पर रखें आंखों का ख्याल

दीपावली में फुलझड़ीयों के इस्तेमाल से भी आंखों पर असर पड़ता है, आंख शरीर का बहुत ही संवेदनशील अंग है इसलिए आंखों को लेकर इस समय बहुत ही सतर्क रहने की आवश्यकता है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : October 22, 2022 11:05 AM IST

दीपावली का पर्व नजदीक है और ठंड की भी शुरुआत होने वाली है ऐसे में मौसम में भी नमी बनी रहती है और दीपावली में प्रदूषण बढ़ने व पराली जलाए जाने के कारण वायुमंडल धुंआ और हानिकारक गैसों से भरा रहता है। इसलिए इस समय आंखों का ख्याल बहुत ही सावधानी पूर्वक रखना होता है। लोग अपने घरों में भी सफाई करते हैं और धूल के कण कभी कभी आंखो में चले जाते हैं जिससे परेशानी बढ़ जाती है। दिल्ली के आई केयर सेंटर, सुपरस्पेशलिटी आई सेंटर के निदेशक और वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. संजीव गुप्ता का कहना है कि दीपावली में फुलझड़ीयों के इस्तेमाल से भी आंखों पर असर पड़ता है, आंख शरीर का बहुत ही संवेदनशील अंग है इसलिए आंखों को लेकर इस समय बहुत ही सतर्क रहने की आवश्यकता है, इसके लिए कुछ बातों पर जरूर ध्यान दें और ज्यादा दिक्कत होने पर आंखों के डॉक्टर से संपर्क करें।

1-आंखों को न रगड़ें

डॉ. संजीव गुप्ता का कहना है कि घर की सफाईकरते समय कुछ धूल के कण आंखों में जा सकते हैं। ऐसे में आंख को रगड़ें नहीं ऐसा करने से परेशानी और बढ़ सकती है।

2-साफ पानी से धोएं

डॉ. संजीव गुप्ता का कहना है कि आंखों में किसी भी प्रकार का जलन खुजली होने पर उन्हें तुरंत साफ पानी से धोना चाहिए।

3-आंखों की सफाई करें

डॉ. संजीव गुप्ता का कहना है कि दीपावली के समय प्रदूषण बहुत बढ़ जाता है और वातावरण में फॉग और धुएं का मिश्रण बहुत ज्यादा हो जाता है।‌ इससे आंखों में ड्राइनेसया फिर लालपन हो जाता है इसे आप बिल्कुल भी इग्नोर ना करें। समय-समय पर पानी से आंखों की सफाई करते रहे।

4-सनग्लासेस लगाएं

डॉ. संजीव गुप्ता का कहना है कि इस त्योहारी सीजन में आप जब भी घर से बाहर शॉपिंग करने के लिए निकले तो सनग्लासेस जरूर लगाएं और यदि किसी स्थान पर बहुत ज्यादा धूल है तो भी सनग्लासेस पहने रहें। इससे न सिर्फ आपकी आंखें सुरक्षित रहेंगी बल्कि बाहर के हानिकारक धुए से भी आपकी आंखें बच सकेंगी।

इसलिए दीपावली के समय खासकर अपनी आंखों का ख्याल जरूर रखें, प्रदूषण व धूल से आंखों को सुरक्षित रखें और यह पर्व हर्ष एवं उल्लास से मनाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source