बिना टेस्ट कराए घर बैठे करें हार्ट ब्लॉकेज की जांच, डॉक्टर ने बताए 4 आसान तरीके

How to Test Cardiovascular Health at home : आज के समय में लोगों को हार्ट से जुड़ी परेशानियां काफी ज्यादा हो रही हैं। अगर आप घर पर ही अपने हार्ट से जुड़ी परेशानियों को जान लेते हैं, तो इलाज करना आसान हो जाता है। आइए जानते हैं  घर पर दिल की जांच कैसे करें?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : October 11, 2024 1:36 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: डॉ. अंकुर फतरपेकर

How to Check Heart Health at Home :  आज के समय में लोगों को कम उम्र में ही हार्ट से जुड़ी परेशानियां काफी ज्यादा हो रही हैं। कई बार गंभीर स्थिति होने के बाद लोग डॉक्टर के पास पहुंचते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में ख्याल आता है कि काश घर पर ही हमें समय पर अपने हार्ट से जुड़ी समस्याओं के बारे में पता लग जाए, तो इलाज कराना काफी आसान हो जाता। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताएंगे, जिससे आप अपने घर पर ही हार्ट से जुड़ी समस्याओं के बारे में पता लगा सकते हैं। इस स्थिति में आपको समय पर हार्ट हेल्थ के बारे में पता लग सकेगा। इससे समय पर मरीजों का इलाज भी शुरू किया जा सकता है। इस विषय की जानकारी के लिए हमने मुंबई स्थित सिंबोसिस हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अंकुर फतरपेकर से बातचीत की है। आइए डॉक्टर अंकुर से जानते हैं घर पर दिल की जांच कैसे करें?

ब्लड प्रेशर चेक मशीन

मुंबई के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर अंकुर का कहना है कि घर पर आप सिंपल गेजेट्स की मदद से पल्स रेट चेक कर सकते हैं। आज के समय में कई ऐसे अच्छे मशीन मार्केट में आ चुके हैं, जिससे आप आसानी से ब्लड प्रेशर चेक कर सकते हैं। आप ब्लड प्रेशर मॉनिटर करने वाली मशीन को घर पर लाकर दिन में 2 से 3 बार ब्लड प्रेशर कर सकते हैं, इससे आप काफी हद तक हार्ट हेल्थ के बारे में जान सकेंगे। आप ब्लड प्रेशर सुबह-शाम 2 बार ब्लड प्रेशर चेक कर सकते हैं, जैसे- 8am and 8.5 am और  8 Pm - 8.5 Pm

आई वॉच

डॉक्टर का कहना है कि इसके अलावा कई अन्य मेडिकल गैजेट्स जैसे- आई वॉच मार्केट में उपलब्ध हैं। यह आपकी ईसीजी बताने के साथ-साथ आपके हार्ट रेट से जुड़ी जानकारी देता है। अगर किसी तरह की परेशानी होती है, तो यह आपको अलर्ट भी करता है।

पल्स ऑक्सीमीटर

पल्स ऑक्सीमीटर की मदद से आपको अपने हृदय की गति के बारे में जानकारी मिल सकती है। साथ ही आप कितनी अच्छी तरह से सांस ले रहे हैं, इस बारे में इससे पता लगाया जा सकता है। इसलिए हार्ट के मरीजों को अपने घर में पल्स ऑक्सीमीटर भी रखने की जरूरत होती है।

वेट चेक मशीन

इसके साथ ही अगर आपको हार्ट डिजीज पहले से है, तो आपको समय-समय पर अपना वजन भी चेक करना चाहिए। इसके लिए आपको अपने घर में वेट चेक करने वाली डिजिटल मशीन रखनी चाहिए। अगर आपका वेट रोजाना 500 ग्राम से अधिक बढ़ रहा है, तो इस स्थिति में कार्डियोलॉजिस्ट से संपर्क करना चाहिए।

Also Read : दिल की नसों को मजबूत करने कि लिए रोजाना खाएं ये 5 फल, हार्ट अटैक का खतरा भी होगा कम