Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इन 4 लक्षणों से समझ जाएं खराब हो रही है फेफड़ों की हालत, सामान्य समझने की न करें भूल

Warning signs of Poor Lung :  फेफड़े खराब होने की स्थिति में शरीर में कई तरह के लक्षण दिखते हैं, जिसे आपको इग्नोर करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं इस बारे में-

इन 4 लक्षणों से समझ जाएं खराब हो रही है फेफड़ों की हालत, सामान्य समझने की न करें भूल
VerifiedVERIFIED By:

Written by Kishori Mishra |Updated : September 24, 2024 4:34 PM IST

Warning signs of Poor Lung : फेफड़ों को स्वस्थ रखना बहुत ही जरूरी है। यह ब्लड से कार्बन डाइऑक्साइड को हटाने और ऑक्सीजन के सर्कुलेशन में मददगार होता है। शरीर में ऑक्सीजन को अच्छे से सर्कुलेट करने के लिए फेफड़ों का स्वस्थ होना बहुत ही जरूरी होता है। लेकिन आज के समय में कई वातावरणीय कारकों और लाइफस्टाइल के चलते फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में हर व्यक्ति को अपने फेफड़ों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। फेफड़ों से जुड़ी परेशानियों का अगर आप समय से पहले पहचान करते हैं, तो काफी हद तक इसमें होने वाली गंभीरता को कम किया जा सकता है। आइए नई दिल्ली के जनरल फिजिशियन डॉ. सुरिंदर कुमार से जानते हैं खराब होते फेफड़ों की क्या है ( Early Warning Signs of Poor Lung Health ) पहचान?

बिना वजह सांस फूलना

अगर आपकी सांसे हल्का सा चलने या फिर दौड़ने पर फूलने लगती है, तो यह फेफड़ों की खराबी की ओर इशारा करता है। सांस फूलने की परेशानी मरीजों को तब होती है, जब वायुमार्ग संकरी हो जाती है। इस तरह के लक्षण न सिर्फ कोविड-19 के होते हैं, बल्कि अस्थमा, सीओपीडी, हार्ट डिजीज इत्यादि के हो सकेत हैं। इसलिए सांस फूलने की स्थिति को लंबे समय तक इग्नोर न करें।

लगातार खांसी होना

अगर आपको लगातार खांसी की परेशानी हो रही है, तो यह खराब होते लंग्स की ओर इशारा करता है। मुख्य रूप से अगर आपको बिस्तर पर सोने के दौरान बिना वजह खांसी है, तो समझ लें कि आपके फेफड़े खराब हो रहे हैं। इस तरह के लक्षण एलर्जी या गैस्ट्रो-एसोफेजियल रिफ्लक्स (जीईआरडी) के हो सकते हैं। लेकिन कई बार श्वसन तंत्र का संक्रमण (जैसे, ब्रोंकाइटिस, निमोनिया), सीओपीडी, फेफड़ों में ब्लड क्लॉट जमना जैसे कारणों की वजह से भी लगातार खांसी हो सकती है।

Also Read

More News

सांस लेने में घरघराहट महसूस होना

सांस लेते समय अगर आपको खड़खड़ाहट या सीटी जैसी आवाज महसूस हो रही है, तो यह वायुमार्ग में किसी तरह की परेशानी की ओर इशारा करता है। इस तरह के लक्षणों को इग्नोर करने से बचें। यह काफी गंभीर हो सकते हैं।

सीने में दर्द होना

अक्सर सीने में दर्द की परेशानी होने की स्थिति को एनजाइना कहते हैं। यह आमतौर पर दिल की समस्या के कारण उत्पन्न होता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि आपके फेफड़े ठीक नहीं हैं। एनजाइना अक्सर दिल को पर्याप्त ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं मिलने से होता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read : जब दिखें ये लक्षण, तो समझें वायु प्रदूषण से हो रहा है फेफड़ों को नुकसान