खून में गंदगी को बाहर निकालती हैं ये 4 ड्रिंक्स! सुबह खाली पेट पीने से बॉडी डिटॉक्स के साथ दूर होती है गंदगी

Drinks to Clean Blood : खराब खान-पान की वजह से शरीर में विषाक्त पदार्थ भी जमा हो जाते हैं, जो आपकी नसों में बहने वाले खून को गंदा को करते हैं और आप इंफेक्शन का शिकार भी हो जाते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : January 21, 2023 2:04 PM IST

Drinks to Clean Blood : आपने गौर किया होगा कि बहुत बार आपके चेहरे पर दाने, कील-मुंहासे और रैशेज हो जाते हैं। इसके अलावा शरीर पर भी खुजली और लाल रंग के चकत्ते निकल आते हैं। इसके पीछे कहीं न कहीं आपके शरीर में छिपी गंदगी होती है, जो कि आपके नसों में जाकर खून को गंदा कर देती है, जिसकी वजह ये परेशानियां सामने आती हैं। इतना ही नहीं खराब खान-पान की वजह से शरीर में विषाक्त पदार्थ भी जमा हो जाते हैं, जो आपकी नसों में बहने वाले खून को गंदा को करते हैं और आप इंफेक्शन का शिकार भी हो जाते हैं। ये इंफेक्शन आपको कई तरीके से बीमार बनाता है, जो कि आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि शरीर को समय-समय पर डिटॉक्स किया जाए ताकि आप इस तरह की दूसरी परेशानियों का शिकार न हो।

1-क्यों जरूरी है डिटॉक्स

दरअसल जब आप शरीर को डिटॉक्स रखते हैं तो आपके शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा नहीं हो पाते हैं, जिसकी वजह से आप बीमार पड़ते हैं। ये विषाक्त पदार्थ आपकी स्किन से लेकर आपके शरीर के कुछ प्रमुख अंगों को कमजोरबनाने का काम करते हैं, इसलिए जरूरी है कि ऐसे उपायों को अपनाया जाए, जो आपके शरीर को फ्रेश और डिटॉक्स रखने में मदद करे। आइए जानते हैं सर्दियों में ऐसा क्या खाया जाए, जिससे शरीर और नसों को साफ करने में मदद मिले।

2-अदरक और गुड़ की चाय

आप सुबह उठने के बाद सबसे पहला काम शायद यही करते होंगे कि चाय का सेवन करते होंगे लेकिन जब आप अपनी चाय में अदरक और गुड़ का इस्तेमाल करते हैं तो ये चाय और भी ज्यादा हेल्दी हो जाती है। जी हां, शुगर की जगह गुड़ का इस्तेमाल करने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं गुड़ में मौजूद आयरन के गुण आपके खून में जाकर उसे साफ करने का भी काम करते हैं।

3-नींबू का इस्तेमाल

नींबू का रस आपके लिए कई तरीकों से खास होता है क्योंकि इसमें पाए जाने वाले एसिडिक गुण आपकी नसों में बहने वाले खून को साफ करने में मदद करते है। आप नींबू को सलाद के ऊपर डालकर भी खा सकते हैं या फिर एक ग्लास नींबू पानी पीने से भी आपको खून को साफ रखने में मदद मिल सकती है। नींबू, शरीर में मौजूद टॉक्सिंस को बाहर निकालने में भी मदद करता है, जिससे आपको वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है साथ ही ये आपकी इम्यूनिटी को भी बूस्ट करने का काम करता है।

4-धनिया-पुदीने की चाय

जब बात चाय की हो या फिर हर्बल टी की तो धनिया और पुदीने की चाय आपकी सेहत के लिए कमाल कर सकती है। धनिया-पुदीना की चाय बॉडी को डिटॉक्स करने के साथ-साथ आपको गैस, पेट फूलने और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी परेशानियों में आराम पहुंचाने का काम करती है। दिन में कम से कम एक बार इस चाय को पीने से आप अपनी नसों में बहने वाले खून को भी साफ कर सकते हैं।

5-तुलसी की चाय

हर घर में लगा पाया जाने वाला तुलसी का पौधा औषधीय गुणों का भंडार है। तुलसी के पत्तों में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण आपके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकते हैं। आप चाहें तो इसके पत्ते को चबाकर भी खा सकते हैं या फिर सुबह की चाय में इसके पत्तों को डालकर चाय के गुणों को और बढ़ा सकते हैं। तुलसी के पत्तों की बनी चाय डिटॉक्स करने के साथ-साथ खून को साफ करने में भी मदद करती है।