hamburger icon
A
Read in English

पुरुषों को इन 4 बीमारियों के कारण होता है Hairfall, जानें इन बीमारियों और इनके इलाज के बारे में

Hair fall in men: बाल झडने की समस्या सिर्फ महिलाओं को ही नहीं पुरुषों को भी काफी होती है। शरीर में छिपी कई ऐसी बीमारियां होती हैं, जो पुरुषों में बाल झड़ने का कारण बन सकती हैं, चलिए जानते हैं इन बीमारियों के बारे में।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 5, 2023 11:25 AM IST

Causes of hair fall in men: बाल झड़ने की समस्या आजकल काफी ज्यादा हो गई है। सिर्फ महिलाओं को ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी बाल झड़ने की समस्याएं काफी ज्यादा हो रही हैं। 25 से 30 साल की उम्र में ही पुरुषों को गंजेपन की शिकायतें हो रही हैं। बाल का सही होना भी बहुत जरूरी है और समय से पहले बाल झड़ने के कारण लोगों को आत्मविश्वाससे जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हालांकि बाल झड़ना सिर्फ लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्या नहीं होती है, शरीर के अदंर छुपी कुछ अन्य बीमारियां भी हैं, जो हेयर फॉल का कारण बन सकते हैं। चलिए जानते हैं किन कारणों से हेयर फॉल का खतरा बढ़ता है और इसका घर पर इलाज करन के क्या तरीके हैं। (baal jhadne ke karan)

1. एनीमिया (Anemia and hair fall)

पुरुषों में बाल झड़ने का कारण एनीमिया भी हो सकता है। जब आपके शरीर में आयरन कम होता है, तो शरीर पर्याप्त मात्रा में हीमोग्लोबिन नहीं बना पाता है और शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी हो जाती हैं। हीमोग्लोबिन ऑक्सीन को शरीर के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाने का काम करती हैं, जिससे त्वचा की कोशिकाएं रिपेयर होती हैं। यही कारण है कि बालों की जड़ों को पर्याप्त ऑक्सीन न मिलने पर हेयर फॉल होने लगता है।

2. थायराइड की बीमारियां (Thyroid and hair fall)

थायराइड से जुड़ी बीमारियां भी पुरुषों में बाल झड़ने का कारण बन सकती है। जिन पुरुषों को लंबे समय थायराइड से जुड़ी कोई बीमारी है, तो इसका अगर शरीर के अन्य हिस्सों के साथ-साथ उनके बालों पर भी होने लगता है और सिर के कई अलग-अलग हिस्सों से बाल झड़ने लगते हैं।

3. ऑटोइम्यून डिजीज (Autoimmune disease and hair fall)

प्रतिरक्षा प्रणाली से जुड़ी कई ऐसी समस्याएं हैं जो बाल झड़ने का कारण बन सकती है। सोरायसिस, ल्यूपस और क्रोन रोग जैसी बीमारियों के कारण बाल झड़ने लगते हैं। इसके अलावा एलोपेसिया एरिटा भी एक ऐसी ही ऑटोइम्यून बीमारी है, जो गंजेपन का कारण बन सकती है।

4. कैंसर (Cancer and hair fall)

ज्यादातर मामलों में कैंसर सीधे तरीके से गंजेपन का कारण नहीं बनता है। लेकिन कैंसर से ग्रस्त लोग जो कीमोथेरेपी ले रहे हैं, उनमें गंजेपन की समस्या हो सकती है। कीमोथेरेपी के कारण कुछ लोगों के बाल तेजी से झड़ने लगते हैं और अस्थायी समय के लिए कुछ लोगों गंजेपन की शिकायत रहती है।

कैसे करें इलाज (Hair fall treatment)

अगर आपको गंजेपन की समस्या उपरोक्त में से किसी बीमारी के कारण हो रही है, तो पहले इन बीमारियों का इलाज किया जाता है। इनमें से कुछ बीमारियों का इलाज संभव नहीं है, लेकिन दवाओं, थेरेपी व घरेलू देखभाल की मदद से स्थिति के लक्षणों को कंट्रोल करके रखा जा सकता है। साथ ही अगर आपको एनीमिया जैसी किसी समस्या के कारण बाल झड़ने की दिक्कत होर ही है, तो डाइट में उचित बदलाव करके और सप्लीमेंट्स की मदद से बाल झड़ने की समस्या को रोका जा सकता है। साथ ही अंदरूनी बीमारी के इलाज के साथ-साथ आपको डर्मोटोलॉडिस्ट से भी बात कर लेनी चाहिए, ताकि बाल झडने की समस्या को प्रभावी रूप से कंट्रोल किया जा सके।