
Also Read
वैक्सीन लगवाने जा रहे हैं Corona Vaccine Centre तो रखें इन 4 बातों का ध्यान, लापरवाही बना सकती है पूरे परिवार को कोरोना का शिकार
Covid Vaccination third phase in hindi: एक तरफ जहां देश में लगातार कोरोना वायरस के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ देश में वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू हो चुका है ऐसे में 18 साल के लोग टीका लगवाने के लिए घरों से निकल रहे हैं। बहुत से युवा जहां बेझिझक होकर वैक्सीन लगवा रहे हैं तो वहीं कुछ युवा लंबी-लंबी कतारों में अपना नंबर आने का इंतजार कर रहे हैं। इसलिए जरूरी है कि वैक्सीन लगवाने से पहले कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। खुद एक डॉक्टर ने ऐसे टिप्स शेयर किए हैं, जो हर 18 साल के ऊपर युवक को फॉलो करने चाहिए।
'How to get the vaccine and not the virus when you visit the vaccination centre', by Dr.Tushar Shah (Physician, Mumbai). pic.twitter.com/p1aw8RCFZH
— Zucker Doctor (@DoctorLFC) April 24, 2021
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मुंबई के फिजिशियन डॉक्टर तुषार गुप्ता कुछ पोस्टर कार्ड की मदद से कोविड सेंटर पर बरती जाने वाली सावधानियां बरतने के बारे में बता रहे हैं। वीडियो में डॉक्टर तुषार ने बताया है कि जब भी आप वैक्सीनेशन सेंटर पर जाएं तो एक नहीं बल्कि डबल मास्क का ही प्रयोग करें। ये भी जांच लें कि जो मास्क आपने पहना है वो फेस फिट है या नहीं। मास्क फिट नहीं होगा तो संक्रमित होने का खतरा बढ़ेगा।
किसी भी वैक्सीनेशन सेंटर पर जाएं तो हाथों में ग्लब्ज पहनना न भूलें। दरअसल ऐसी जगहों पर कोई भी संक्रमित व्यक्ति किसी भी सतह को छू सकता है और आपके छूने पर आप भी संक्रमित हो सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप ग्लब्ज का प्रयोग करें।
वैक्सीनेश सेंटर पर न जाने कौन सा व्यक्ति संक्रमित है और कौन का व्यक्ति बिना लक्षणों वाला इसकी पहचान करना बड़ा मुश्किल है। इसलिए खुद को संक्रमण से सुरक्षित रखना बहुत ही जरूरी है। आप वैक्सीनेशन सेंटर्स पर जाते वक्त अपने साथ सैनिटाइजर रखना न भूलें। किसी भी सतह, दरवाजे, कुर्सी या फिर किसी व्यक्ति के संपर्क में आने पर खुद को सैनिटाइज करना न भूलें । मोबाइल और अपनी चाबी या फिर पर्स जैसी चीजों को डिसइनफेक्टेंट करते रहें।
लाइन में लगे-लगे ऐसा होता है कि लोग एक-दूसरे से बात करने लगते हैं लेकिन आप ऐसी गलती न करें। सार्वजनिक स्थानों पर अपने किसी परिचित को देखकर उससे हाथ या फिर मास्क उतारकर बात करने न लग जाएं क्योंकि ये आपके लिए घातक साबित हो सकता है। आप वैक्सीनेशन सेंटर पर जाएं डोज लें और अपने घर के लिए चलता बनें।