
Also Read
रसोई में खाना पकाते वक्त ये 4 बड़ी गलतियां ही बिगाड़ रही आपकी सेहत! जानें रसोई से बढ़ने वाली परेशानियां
Cooking Mistakes : क्या आप महीने भर में ज्यादातर दिन घर पर ही खाना बनाते हैं? अगर आपका जवाब हां हैं और घर का खाना खाने के बावजूद आप बीमार पड़ जाते हैं तो कहीं न कहीं आपके कुकिंग स्टाइल में दिक्कत है। जी हां, आपने बिल्कुल ठीक पढ़ा। आपका कुकिंग स्टाइल ही आपको बीमार बनाने का काम करता है। दरअसल आपके द्वारा खाने में डाली जाने वाली चीजें ही आपको बीमार बनाती है। आपकी रसोई में कुछ चीजें ऐसी मौजूद होती हैं, जो आपके हेल्दी खाने तक को बिगाड़ कर रख देती हैं और आपको लगता होगा कि आप हेल्दी खा रहे हैं लेकिन आप फिर भी बीमार पड़ जाते हैं। आइए आपको बताते हैं कौन सी चीजें आपकी सेहत को बिगाड़ने का काम करती है।
चाय से लेकर दूध में पड़ने वाली ये सफेद चीज एक ऐसा हानिकारक फूड है, जो आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ने का काम करता है। ये एक बहुत ही आम चीज है, जो लगभग हर मीठी चीज में यूज होती है लेकिन आप इस बात को जान लीजिए कि अगर आप बहुत ज्यादा मात्रा में चीनी का सेवन करते हैं तो ये ब्लड प्रेशर को बढ़ाने से लेकर सूजन, वजन बढ़ाने, डायबिटीज और फैटी लिवर का शिकार हो सकते हैं।
छोले-भटूरे, पास्ता, समोसा और तमाम तरीके की मैदा की बनी चीजें आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ने का काम करती है। सप्ताह में एक-दो बार तक मैदा का सेवन आपके लिए ठीक है लेकिन अगर आप रोजाना ऐसी चीजों का सेवन कर रहे हैं तो निश्चित रूप से आप अपनी परेशानी को बढ़ा रहे हैं। दरअसल मैदा जैसी चीजों में न तो डाइटरी फाइबर होता है तो न ही कोई विटामिन्स, जिसकी वजह से सीधे आपके शरीर को नुकसान पहुंचता है।
बहुत से लोग खाने के ऊपर नामक डालकर खाना पसंद करते हैं जबकि आपकी रसोई में मौजूद ये चीज आपको कई बीमारियों का शिकार बनाती है, जिसमें ह्रदय रोग से लेकर स्ट्रोक और हाई बीपी की शिकायत भी शामिल है। वैसे तो औसतन 9 से 12 ग्राम तक आपको नमक का सेवन करने की जरूरत होती है लेकिन इससे ज्यादा आपके स्वास्थ्य के लिए जहर के समान होता है।
बहुस से लोगों को सूखी सब्जी खाना बिल्कुल पसंद नहीं होता और इस चक्कर में वह बहुत ज्यादा तेल का यूज करना शुरू कर देते हैं। अगर आप भी तेल का यूज बहुत ज्यादा मात्रा में करते हैं तो ये आपको कई रोगों का शिकार बनाने का काम करता है। खराब तेल या फिर बहुत ज्यादा तेल का इस्तेमाल आपको कैंसर, डायबिटीज, हाइपरटेंशन, वजन का बढ़ना, जोड़ों में दर्द जैसी परेशानियों का शिकार बनाता है।
1-आप खाने के लिए सूरजमुखी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं और हेल्दी फूड्स का विकल्प चुनें।
2-नमक के सेवन को सीमित करें।
3-रिफाइन्ड चीजों का कम से कम सेवन करें।
4-शुगर के बजाए गुड़ का इस्तेमाल करें।
5-नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।