
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 29, 2024 1:57 PM IST
Side Effects of Uterus removing : महिलाओं को किसी कारणवश बच्चेदानी को हटाना पड़ता है। बच्चेदानी यानी गर्भाशय हटाने के बाद महिलाओं को कई तरह की शारीरिक और मानसिक परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। इस स्थिति के बाद पीरियड्स आना पूरी तरह से बंद हो जाता है, जो कई तरह की शारीरिक समस्याओं का भी कारण बन सकता है। इसके अलावा बच्चेदानी हटाने के बाद पेट में सूजन, ऐंठन जैसी स्थिति भी देखी जा सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं बच्चेदानी हटाने से महिलाओं को कौन-कौन सी परेशानियां हो सकती हैं?
अगर आप बच्चेदानी को हटाते हैं, तो आपको कुछ सप्ताह तक ब्लीडिंग की परेशानी हो सकती है। बच्चेदानी की सर्जरी के बाद इस तरह की परेशानी होना काफी सामान्य बात है। इसके अलावा सर्जरी के बाद महिलाओं को काफी दर्द का भी सामना करना पड़ता है। साथ ही योनि के आसपास सूजन, लालिमा और चोट जैसा भी महसूस होता है।
बच्चेदानी हटाने से पहले इस बात को समझ लें कि इसके बिना आप बच्चा कंसीव नहीं कर पाएंगी। अगर आप बच्चेदानी हटाने के बाद कंसीव करने के बारे में सोच रहे हैं, तो इस धारणा को अपने मन से पूरी तरह से निकाल लें। बच्चेदानी यानी गर्भाशय हटाने के बाद महिलाएं कंसीव नहीं कर सकती हैं।
बच्चेदानी हटाने के बाद महिलाओं का पीरियड्स पूरी तरह से बंद हो जाता है। इसलिए शरीर में सूजन, मोटापा बढ़ने जैसी परेशानी हो सकती है। साथ ही कमर दर्द, योनि में दर्द जैसी समस्याएं होना भी काफी आम है। इसके अलावा कुछ महिलाओं को बच्चेदानी हटाने के बाद योनि में ड्राईनेस जैसा महसूस होता है।
बच्चेदानी हटाने के बाद शारीरिक संबंध बनाने के दौरान महिलाओं को योनि में दर्द हो सकता है। साथ ही सेक्स ड्राइव की उत्तेजना कम हो जाती है।
अगर आप बच्चेदानी हटाने का विचार कर रही हैं, तो इससे होने वाले साइड-इफेक्ट्स से अच्छी तरह से वाकिफ हो जाएं, ताकि आपको आगे किसी तरह की परेशानी न हो सके।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.