Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

लिवर के लिए जहर के समान हैं ये 4 फूड, खाना छोड़ें नहीं तो सड़ जाएगा आपका लिवर

कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनका हम बड़े चाव से सेवन करते हैं और ये चीजें हमारे लिवर (liver health) को नुकसान पहुंचाती हैं। हम आपको ऐसे 4 फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपके लिवर को सड़ाने का काम कर रहे हैं।

लिवर के लिए जहर के समान हैं ये 4 फूड, खाना छोड़ें नहीं तो सड़ जाएगा आपका लिवर
लिवर के लिए जहर के समान हैं ये 4 फूड, खाना छोड़ें नहीं तो सड़ जाएगा आपका लिवर

Written by Jitendra Gupta |Published : December 11, 2020 12:19 PM IST

हम सभी इस बात को जानते हैं कि लिवर (bad foods for liver) हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है और ये हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्णों अंगों में से एक है। हालांकि इस बात को जानते हुए भी हमारा ध्यान इसके स्वास्थ्य को बरकरार रहने के बजाए ऐसी चीजों को करने पर होता है, जो हमारे लिवर को सड़ाने का काम करती हैं। जी हां, कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनका हम बड़े चाव से सेवन करते हैं और ये चीजें हमारे लिवर (bad foods for liver) को नुकसान पहुंचाती हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे 4 फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपके लिवर को सड़ाने का काम कर रहे हैं। अनजाने में ही सही आप इनका सेवन करते हैं तो आइए जानते हैं कौन सी हैं ये 4 चीजें।

फैटी फूड्स से रहें दूर (fatty foods: bad foods for liver)

फ्रेंच फ्राइज और बर्गर जैसे फूड्स आपके लिवर के लिए किसी जहर से कम नहीं है क्योंकि ये उनकी सेहत के लिए एक बिल्कुल खराब विकल्प हैं। ऐसे बहुत सारे खाद्य पदार्थ का सेवन, जो सैच्यूरेटेड फैट में उच्च होते हैं आपके लिवर (bad foods for liver) को अपना काम करने के लिए मुश्किल बना सकता है। समय के साथ-साथ यह सूजन को जन्म दे सकते हैं, जिसके कारण लिवर सड़ने लगता है, जिसे लिवर सिरोसिस के रूप में भी जाना जाता है। तो अगली बार जब भी आप कहीं बाहर जाएं फ्रेंच फ्राइज जैसे जंक फूड से दूरी बनाए और स्वस्थ विकल्प के बारे में सोचें।

कम करें शुगर का सेवन

बहुत सारी मीठी चीजों का सेवन आपके लीवर पर भारी पड़ सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि लिवर (bad foods for liver) का काम शुगर को फैट में बदलना होता है। लेकिन अगर आप इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करते हैं तो आपका लिवर बहुत अधिक फैट बनाने का काम करता है, जो शरीर के एक नहीं बल्कि हर हिस्से के चारों ओर लटका रहता है। लंबे समय तक शुगर का अधिक सेवन आपको फैटी लीवर की बीमारी जैसी स्थिति में ला सकता है। इसलिए जरूरत से ज्यादा शुगर न खाएं।

Also Read

More News

सीमित मात्रा में करें शराब का सेवन (alcohol: bad foods for liver)

बहुत अधिक शराब पीने से आपके लिवर (bad foods for liver)  कमजोर होना शुरू हो जाता है। समय के साथ-साथ यह लिवर सिरोसिस का कारण बन सकता है। यहां तक कि कभी-कभी जरूरत से ज्यादा पीना हानिकारक भी हो सकता है। महिलाओं के लिए एक बार में चार ड्रिंक और पुरुषों के लिए पांच ड्रिंक से ज्यादा शराब हानिकारक हो सकती है। अगर आप एक महिला हैं तो एक दिन में एक ड्रिंक और पुरुष हैं तो एक दिन में दो ड्रिंक आपके लिए काफी हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

पैकेज्ड स्नैक फूड्स का सेवन करें कम

अगली बार जब आप किसी दुकान पर जाएं तो हेल्दी स्नैक्स की तलाश करें। चिप्स और बेक्ड चीजों के साथ समस्या यह है कि ये आमतौर पर शुगर, नमक, और फैट से भरे होते हैं। इसलिए इनमें कटौती करना एक आसान डाइट ट्विक है। इसलिए आपको (bad foods for liver) अपने साथ हमेशा फल या फिर हेल्दी स्नैक रखना चाहिए। नट बटर के साथ सेब खाने की कोशिश करें, या फिर ब्रेड़ बटर भी एक हेल्दी विकल्प हो सकता है।

About the Author

... Read More