
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 31, 2024 4:46 PM IST
तम्बाकू उत्पादों के सेवन से होनेवाले नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 31 मई के दिन विश्व तंबाकू निषेध दिवस (World No Tobacco Day 2024) मनाया जाता है। बॉलीवुड एक्टर और पूर्व वीजे रह चुके पूरब कोहली ने इस मौके पर अपनी सिगरेट पीने की पुरानी आदत के बारे में बात की। साथ ही पूरब ने बताया कि उन्होंने किस तरह स्मोकिंग की इस आदत से छुटकारा पाया।
अभिनेता पूरब कोहली ने बताया कि उन्होंने बहुत छोटी उम्र में ही सिगरेट पीने की आदत पकड़ ली थी। तब वे केवल 15 साल के थे। अभिनेता ने बताया कि मैं केवल 15-16 साल का था और मुझे यह आदत पड़ गयी थी। पूरब कहते हैं कि हम सभी सुनते हैं कि स्मोकिंग हमारी हेल्थ के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। लेकिन, उस उम्र में स्मोंकिंग करना अच्छा लगा था या यूं कहें कि ऐसा करना मुझे कूल लगने लगा था।
View this post on Instagram
पूरब ने बताया कि मैं जब बच्चा था सिगरेट पीने लगाथा। मैं लगभग 10 साल तक स्मोकिंग करता रहा। मैंने एक बार सिगरेट छोड़ने की (Quitting smoking) कोशिश भी लेकिन मैं ऐसा कर नहीं पाया। मेरी समझ में आया कि जब भी मैं स्ट्रेस में होता तो और ज्यादा सिगरेट पीता था। मैं चाहकर भी सिगरेट नहीं छोड़ पा रहा था।
अभिनेता ने बताया कि मैंने अपने मन को समझाया कि अगर मैं 10 साल तक सिगरेट पी सकता हूं तो मैं क्या 1 या 2 साल बिना सिगरेट के नहीं रह सकता है। मैंने एक तारीख तय की और उसके बाद एक टारगेट तय किया। मैं खुद को मोटिवेट करता रहा और मैंने आखिरकार स्मोकिंग की आदत से छुटकारा(how actor Purab Kohli quit smoking) पा लिया।
स्मोकिंग की लत(addiction of cigarettes smoking) बहुत स्ट्रॉन्ग होती है। इससे छोड़ पाना आसान नहीं होता है। पूरब कोहली कहते हैं कि मुझे बहुत अधिक स्मोकिंग की तलब होती तो मैं अपने हाथ में एक सिगरेट रखता था लेकिन मैं उसे जलाता नहीं था।
सिगरेट की आदत छोड़ने के बाद स्वास्थ्य पर इसका असर दिखायी देता है। इसे विथड्रॉअल सिम्पट्म्स (Withdrawal symptoms) कहा जाता है। पूरब ने बताया कि स्मोकिंग छोड़ने के बाद उन्हें पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगीं। यह मुझे शारीरिक रुप से कमजोर महसूस करा रहा था। मैं जैसे ही खाना खाता था मेरा पेट खराब हो जाता है। सिगरेट छोड़ना और खुद को दोबारा सिगरेट पीने से रोक पीना बहुत मुश्किल हो सकता है।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।