होठों के इस रंग से समझ जाएं खराब हो चुका है आपका लिवर, लिप्स के कलर्स से जानें अपनी सेहत का हाल

Lips Color and Health : होंठों के रंगों में बदलाव से आप अपनी सेहत के बारे में पता लगा सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : February 14, 2024 2:19 PM IST

Lips Color and Health : शरीर में बीमारियां अलग-अलग तरीके से घर कर जाती हैं, जिनके संकेत भी हमारे शरीर में अलग-अलग अंगों में अलग-अलग तरीकों से नजर आते हैं। अधिकतर बीमारियों के संकेत आंखों से पहचाना जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लिप्स से भी बीमारियों का पता लगाया जा सकता है। जी हां, होंठों के रंगों में बदलाव से भी आप अपने शरीर की कुछ बीमारियों के बारे में पता लगा सकते हैं। आइए जानते हैं इन होंठों के रंगों से किस तरह करें बीमारियों की पहचान?

होंठों का लाल होना

अगर आपके लिप्स लाल हो रहे हैं, तो समझ जाएं लिवर में किसी तरह की परेशानी है। जी हां, लिप्स काफी ज्यादा लाल होने पर लिवर में गड़बड़ी की ओर इशारा करता है। मुख्य रूप से इस तरह के लक्षण लिवर में एलर्जी बढ़ने का हो सकता है। इस स्थिति में आपको अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह की जरूरत होती है।

लिप्स का रंग पीला या सफेद होना

होठों का रंग पीला या फिर सफेद नजर आना भी कुछ गंभीर बीमारियों की ओर इशारा करते हैं। इस तरह के संकेत मुख्य रूप से एनीमिया से पीड़ित मरीजों में नजर आते हैं। दरअसल, शरीर में खून की कमी के कारण होंठों का रंग सफेद नजर आने लगता है। इसके साथ ही पीलिया की वजह से लिप्स के रंग पीले नजर आते हैं। ऐसी स्थिति में आपको अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लेनी चाहिए।

होंठों का रंग जामुनी नजर आना

लिप्स का रंग जामुनी नजर आने के पीछे काफी ज्यादा ठंड हो सकती है। इसके अलावा फेफड़ों और दिल से जुड़ी बीमारियों की वजह से भई लिप्स के रंग जामुनी नजर आते हैं। इसके अलावा पेट और पाचन में गड़बड़ी के कारण भी लिप्स का रंग जामुनी नजर आ सकता है। इस स्थिति में आपको एक बार अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह की आवश्यकता होती है।

लिप्स के रंगों में बदलाव नजर आने पर इसे नजरअंदाज बिल्कुल भी न करें। लिप्स पर भी कई गंभीर बीमारियों के संकेत नजर आ सकते हैं। इन संकेतों पर ध्यान देकर आप इसका समय पर इलाज करा सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source