hamburger icon
A
Read in English

आंखें के आसपास इन 3 लक्षणों के दिखने पर समझ जाएं बढ़ चुका है Bad Cholesterol, कई खतरों की हो सकती है घंटी

Bad Cholesterol Symptoms on Eye :  आंखों के आसपास दिखने वाले लक्षणों को नजरअंदाज करने से बचें। इसके कुछ लक्षण कोलेस्ट्रॉल की ओर इशारा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : November 16, 2023 11:05 AM IST

Bad Cholesterol Symptoms on Eye : कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ना शरीर में कई गंभीर समस्याओं को न्यौता देने के बराबर होता है। इसलिए कोशिश करें कि शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल में ही रखें। लेकिन आज के समय में लोगों का खानपान और लाइफस्टाइल काफी ज्यादा बदल चुका है, जिसकी वजह से कई लोग कम उम्र में ही कोलेस्ट्रॉल की चपेट में आने लगे हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से नसें ब्लॉक होने लगती हैं, जिसकी वजह से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं होता है। यह ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक, हार्ट अटैक जैसी बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखते हैं। इसके लक्षण शरीर के अलग-अलग अंगों में अलग-अलग तरह से नजर आते हैं। इस लेख में हम आंखों के आसपास दिखने वाले हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं आंखों के आसपास कोलेस्ट्रॉल के लक्षण कैसे दिखते हैं?

आंखें के आसपास पीलापन नजर आना

ब्लड में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से आंखों के आसपास पीलापन नजर आता है। इस स्थिति को जैंथेलाज्मा (xanthelasma) कहा जाता है। इस स्थिति में आंखों के आसपास की स्किन पर पीले रंग का थक्का सा नजर आता है। इस स्थिति को नजरअदाज करने से बचें। यह हाई कोलेस्ट्रॉल के गंभीर लक्षणों में से एक हो सकता है।

अलग-अलग रंग के छल्ले

ब्लड में कोलेस्ट्रॉल का स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाने से आंखों के सामने वाले हिस्से के चारों ओर अलग-अलग रंग के जैसे- नीले, सफेद, भूले रंग के छल्ले बनने लगते हैं। इस तरह के लक्षण कॉर्निया के ऊपरी हिस्से में नजर आ सकता है। यह काफी गंभीर लक्षणों में से एक है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क की जरूरत होती है।

आंखों की नसों में ब्लॉकेज

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आंखों के आसपास की नसों में भी ब्लॉकेज की परेशानी हो सकती है। यह कई गंभीर स्थितियों को जन्म दे सकती हैं। मुख्य रूप से देखने में परेशानी हो सकती है। ऐसी स्थिति को हल्के में न लें। यह काफी गंभीर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह की जरूरत होती है।

ब्लड में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। आंखों के आसपास के लक्षणों को नजरअंदाज करने से बचें। यह काफी ज्यादा गंभीर हो सकते हैं।