... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : June 11, 2021 3:20 PM IST
सिर दर्द की गोली नहीं कर रही काम? इन 3 तरह से दबाएं सिर और पाएं चुटकियों में सिरदर्द से आराम
Tips for headache in hindi : रोजाना किसी न किसी बात को लेकर सिर दर्द रहता है? सिर्फ तनाव से नहीं बल्कि कुछ कारण ऐसे होते हैं, जो इस समस्या के पीछे वजह बनते हैं। शरीर में पानी की कमी, ऑक्सीजन की कमी या फिर पोषक तत्वों की पूर्ति न हो पाने के कारण सिर दर्द की समस्या आम बन जाती है। रात को सही से न सो पाना भी सिरदर्द की समस्या का कारण बनता है। हालांकि मेडिकल शॉप से सिर दर्द की दवा लेकर इस समस्या से फौरी राहत मिल जाती है लेकिन बार-बार पेन किलर का इस्तेमाल सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इस लेख में हम आपको एक ऐसी फेशियल एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से सिर दर्द को तुरंत दूर करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं सिर दर्द को दूर करने का प्रभावी तरीका।
लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल कर करें एक्सरसाइज
अगर आपकी आंखों में दुखन हो रही है या फिर साइनस के कारण अक्सर सिर में दर्द रहता है तो आपके लिए ये एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है।
1- आप सबसे पहले अपने दोनों हाथों की तर्जनी उंगलियों को लैवेंडर ऑयल में डुबा लें
2-उसके बाद आंखों के किनारे जहां नाक की हड्डी है उस जगह पर हलके हाथ से मसाज करें।
3-ध्य़ान रखें कि आपको हल्के हाथ से ही ये एक्सरसाइज करनी है।
4-लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल सिर दर्द में बहुत फायदेमंद माना जाता है।
5-इस तेल के इस्तेमाल से आंखों को आराम पहुंचता है और सिरदर्द में राहत मिलती है।
भौंहों के बीच में मसाज करने से मिलती है राहत
सिर दर्द को दूर करने के लिए गोली नहीं खानी है तो आपके लिए दूसरी एक्सरसाइज है भौंहों के बीच मसाज।
1- इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपनी दोनो हाथों की चारों उंगलियों को तेल में डुबो लें।
2- अब एक साथ भौहों के बीच हल्के हाथ से मसाज करें।
3-आंखों को हल्का बन्द रखें और किसी भी प्रकार का दबाव न डालें।
4-एक्सरसाइज के दौरान लंबी सांस लें और आराम की मुद्रा में रहें।
5-2 से 3 मिनट का इस एक्सरसाइज को कर आप आसानी से सिरदर्द की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
तर्जनी उंगली करेगी सिर का दर्द दूर
1-जी हां, आपके हाथ की तर्जनी उंगली जिसे इंडेक्स फिंगर भी कहा जाता है उससे उल्टे यू का आकार बना लें।
2-अब इसपर ऑयल लगाएं और अब भौंह के ऊपर हल्के हाथ से मसाज करें।
3- इस बात का ख्याल रखें कि दबाव ज्यादा न हो क्योंकि इस एक्सरसाइज को गलत तरीके से करने पर दर्द भी बढ़ सकता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.