... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
सर्द मौसम में दिखाई दें ये 3 लक्षण तो तुरंत कराएं कोविड टेस्ट! जानें कोविड के सबसे आम लक्षण
बीते साल भर तक शांत रहने वाला कोविड आखिरकार एक बार फिर से लौटता दिखाई दे रहा है। इस बार दुनिया के कुछ हिस्सों में फैला कोविड का ये नया सब वेरिएंट बीएफ.7 बहुत ही संक्रामक है और लोगों को बहुत तेजी से अपना शिकार बना सकता है। Zoe COVID Study App के मुताबिक, अभी तक इस वेरिएंट के कुल 3 लक्षण प्रमुख रूप से देखे गए हैं और इन्हीं लक्षणों के आधार पर आप ये पता लगा सकते हैं कि कोविड हुआ है या नहीं। अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई देता है तो आप तुरंत कोविड टेस्ट जरूर कराएं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये लक्षण।
गले में खराश, दर्द या फिर निगलने में दिक्कत महसूस हो तो भूलकर भी इस स्थिति तो इग्नोर न करें। आमतौर पर सर्दी लगने पर भी गले में खराश हो जाती है लेकिन अगर ये दवा लेने के बाद भी ठीक नहीं हो रही है तो आपको तुरंत कोविड टेस्ट कराने की जरूरत है। ये आपके संक्रमित होने के तुरंत बाद दिखाई देने लगता है।
नाक का बहना यानि नाक से पानी आना या फिर बलगम निकलने को कहा जाता है। ये भी कोविड का एक आम संकेत है, जो कि कोविड की वजह से दिखाई देने लगता है। हालांकि ये लक्षण समय के साथ-साथ बढ़ता जाता है। कोविड संक्रमण की वजह से नाक के बहने की संभावना बहुत अधिक होती है।
नाक बहनेके अलावा कोविड का एक और संकेत है, जो हमारी नाक से जुड़ा हुआ है। इसे बंद नाक कहते हैं। नाक तब बंद होती है, जब हमारी नाक की रक्त वहिकाएं सूज जाती है और उनमें पानी भर जाता है। जब ये नाक से निकलता है तो नाक बहने की स्थिति बन जाती है और अगर जम जाए तो नाक का बंद होना कहलाता है।
Zoe COVID Study App के मुताबिक, कोरोनावायरस के दूसरे लक्षणों में शामिल हैंः
1-छींक आना
2-बिना बलगम की खांसी
3-सिरदर्द
4-बलगम वाली खांसी
5-बोलने में खरखरापन
6-मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन
7-गंध व स्वाद न आना