Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Heart failure signs : भारत में हार्ट अटैक के मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जो कि स्वास्थ्य क्षेत्र पर सिर्फ और सिर्फ दबाव बढ़ाने का काम कर रही है। हार्ट अटैक या हार्ट फेल्योर (Heart failure) एक चिंता का विषय है और हर एक व्यक्ति को अपने दिल की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। और तो और हेल्दी लोग भी हार्ट अटैक की परेशानी का शिकार हो रहे हैं। हार्ट अटैक को रोकने के लिए डाइट और एक्सरसाइज दोनों ही बहुत जरूरी हैं लेकिन इसके बावजूद भी लोग दिल से जुड़ी परेशानियों का शिकार हो रहे हैं। मौजूदा वक्त में हेल्दी व्यक्ति भी हार्ट अटैक के प्रति संवेदनशील हैं इसलिए इसके चेतावनी भरे संकेतों को पहचान पाना थोड़ा मुश्किल है। आइए जानते हैं ऐसे संकेतों के बारे में, जो आपको हार्ट अटैक या हार्ट फेल्योर (Heart failure signs) के चेतावनी भरे संकेत देते हैं।
हार्ट अटैक धमनियों में मौजूद फैटी तत्वों के जमा होने के कारण रक्त के प्रवाह में आने वाली बाधा है। ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज स्टडी में ये संकेत दिया गया है कि ह्रदय रोगों से मृत्यु दर भारत में एक लाख व्यक्ति पर 272 है, जो कि पूरी दुनिया के औसत मृत्यु दर से कही ज्यादा है। आइए जानते हैं ऐसे संकेतों के बारे में, जो आपको हार्ट अटैक के चेतावनी भरे संकेत देते हैं।
वे लोग, जिन्हें सामान्य रूप से सीने में दर्द रहता है और आप इसे गैस की समस्या मानकर नजरअंदाज कर देते हैं तो ये आपके लिए खतरनाक संकेत हो सकता है। बता दें कि ये हार्ट फेल्योर का सबसे आम लक्षण हो सकता है। एक व्यक्ति को कंधे के नीचे या फिर पीछे, जो हिस्सा जबड़े, कंधे, बाजू और पीठ के ऊपरी हिस्से को जोड़ता है उसमें दबाव और असहजता महसूस होती है। एक व्यक्ति को भले ही सीने में दर्द महसूस न हो लेकिन ये एक दिल से जुड़ी स्थिति हो सकती है। ये आमतौर पर महिलाओं में आम होता है।
दिनभर थकान रहना या फिर आलस भी हार्ट फेल्योर का दूसरा सबसे आम लक्षण है। वॉकिंग, रनिंग और साइकिलिंग जैसी एक्सरसाइज आपके शरीर को थका सकती है चूंकि शरीर के टिश्यू को अपने रोजाना के काम करने में पर्याप्त मात्रा में खून प्राप्त नहीं हो पाता है। इसलिए एक हेल्दी, पोषण से भरी डाइट के साथ ढेर सारे विटामिन्स और मिनरल्स भी आपको थकान की समस्या से निजात दिलाने में मदद करते हैं।
खून के थक्के ज्यादा बनने का खतरा दिल की अनियमित धड़कन का कारण बन सकता है। जब दिल की धड़कन अपनी रिदम से बाहर हो जाती है या फिर अनियमित हो जाती है तो उस स्थिति को दिल की अनियमित धड़कन कहा जाता है। इसके परिणामस्वरूप एक व्यक्ति को सीने में जलन या फिर तेज धड़कन का अहसास होता है। अगर आपको कई दिनों से ये लक्षण महसूस हो रहा है तो या फिर आपको डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी है तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह की जरूरत है।