... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : February 2, 2021 12:44 PM IST
दुनियाभर में कोरोना वैक्सीनेशन का काम बहुत तेजी से चल रहा है, और रोजाना लगभग लाखों लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। इस बीच ऐसे बहुत से साइड-इफेक्ट सामने आ रहे हैं, जो वैक्सीन के काम करने की क्षमता को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि सभी साइड-इफेक्ट चिंताजनक हैं। अमेरिका के सीडीसी चीफ और मशहूर एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. फौसी ने सलाह दी है कि अगर वैक्सीन लगवाने के बाद आपके शरीर पर ये 3 साइड-इफेक्ट दिखाई देते हैं तो समझ लीजिए काम कर रही है कोरोना वैक्सीन। आइए जानते हैं कौन से हैं ये 3 साइड-इफेक्ट।
डॉ. फौसी के मुताबिक, कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद अगर आपके शरीर पर ये 3 प्रभाव दिखाई देते हैं तो आपके ऊपर कोरोना वैक्सीन सही काम कर रही है।
शरीर में वैक्सीन लगवाने पर आपको मांसपेशियों में हल्का दर्द या फिर जोड़ों में दर्द जैसी प्रतिक्रियाएं हो सकती हैं। वैक्सीन लगवाने वाले करीब 43 फीसदी लोगों को ये सबसे आम साइड-इफेक्ट देखने को मिला है। वैक्सीन लगवाने के बाद आपको होने वाला जोड़ों का दर्द या गठिया के लक्षणों का अनुभव कुछ घंटों से लेकर 1 या 2 दिन तक रह सकता है। ऐसा आमतौर पर वैक्सीन की प्रतिक्रिया स्वरूप होता है क्योंकि ज्यादातर टीके के जवाब में हमारा शरीर एंटीबॉडी पैदा करता है।
मौजूदा वक्त में सिरदर्द भारत समेत दुनियाभर में टीके लगाए जाने पर होना वाला दूसरा सबसे आम साइड-इफेक्ट है। टीके के बाद शरीर में होने वाली जलन भी इस बात की ओर इशारा करती है कि वैक्सीन सही काम कर रही है। सीडीसी के मुताबिक दूसरे टीके के बाद भी सिरदर्द होना बिल्कुल आम है।
थकान, पूरे कोरोना काल के दौरान एक बहुत आम विषय बन चुका है। कोरोना होने पर बहुत से लोगों ने थकान का अनुभव किया लेकिन आपको शायद जानकर हैरानी होगी कि टीका लगवाने के बाद थकान रहने का मतलब यह भी हो सकता है कि शरीर वायरस के खिलाफ जरूरी सुरक्षा पैदा कर रहा है। हालांकि डॉक्टर रोगियों को टीका लगवाने के बाद उचित देखभाल और एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। थकान से कुछ लोग बेहोश भी हो सकते हैं। 55 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
जो लोग, कोरोना का टीका लगवा चुके हैं उन्हें एक आम साइड-इफेक्ट के बारे में बताया जा रहा है और वह है शरीर पर होने वाले चकत्ते। कई एक्सपर्ट के अनुसार, चकत्ते और स्किन पर लालपन सबसे आम साइड-इफेक्ट नहीं है क्योंकि कभी - कभी इसे सामने आने में एक सप्ताह का समय लग सकता है। हां, यह उन लोगों में आम है, जिन्हें एलर्जी होती है या फिर वैक्सीन लगवाने पर आपको शरीर में अजीब सा लगता है। इसके अलावा सूजन, रक्तस्राव और बेहोशी को भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.