इन 3 जरूरी टेस्ट से करें डायबिटीज की पहचान, समय रहते शुगर रहेगा कंट्रोल

How to get tested for diabetes : अगर आप डायबिटीज की समस्या से बचे रहना चाहते हैं, तो बस आसान से 3 टेस्ट करवा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं।

इन 3 जरूरी टेस्ट से करें डायबिटीज की पहचान, समय रहते शुगर रहेगा कंट्रोल

Written by Kishori Mishra |Published : January 19, 2026 11:05 AM IST

Tested for Diabetes : डायबिटीज एक ऐसी समस्या है, जिसे साइलेंट किलर कहा जाता है। यह बीमारी धीरे-धीरे बढ़ती है और कई लोग शुरुआती लक्षणों को इग्नोर कर देते हैं। इसके अलावा, ये लक्षण तब तक नहीं दिखते हैं, जब तक कि यह बीमारी ज्यादा नहीं बढ़ जाती है। ऐसे में समय रहते इस समस्या का पता लगाने के लिए कुछ टेस्ट करवाने जरूरी होते हैं, ताकि किसी भी तरह की गंभीर समस्या से बचा जा सके। डायबिटीज का पता लगाने के लिए ऐसे आसान से 3 टेस्ट हैं, जो इस समस्या का जल्दी पता लगाने और लंबे समय तक होने वाले हेल्थ रिस्क को रोकने में मदद कर सकते हैं।

डायबिटीज का जल्दी पता लगाना क्यों है जरूरी?

डायबिटीज का समय पर पता चलना बहुत जरूरी है। डॉक्टर्स का कहना है कि डायबिटीज का इलाज सुरक्षित रूप से शुरू करने के लिए सिर्फ़ तीन बेसिक ब्लड टेस्ट ही काफ़ी हैं। डॉक्टर्स के मुतााबिक, अगर आपको डायबिटीज का शक है या आपको पहले से डायबिटीज है, लेकिन किसी भी वजह से आप अभी पूरे ब्लड टेस्ट पैनल पर पैसे खर्च नहीं कर सकते, तो डॉक्टर को दिखाने में देरी न करें।

डायबिटीज का पता लगाने के लिए करवा सकते हैं ये 3 टेस्ट

⦁ HbA1c-यह सबसे सामान्य शुगर टेस्ट है, जो पिछले तीन महीनों में आपके औसत ब्लड शुगर लेवल को दिखाता है। इससे आपको यह जानने में मदद मिलती है कि आपकी शुगर किस लेवल तक जा रही है। ताकि आप उसी के अनुसार अपना ट्रीटमेंट करवा सकें।

Also Read

More News

⦁ फास्टिंग ब्लड शुगर (FBS) – यह टेस्ट खाली पेट किया जाता है।

⦁ पोस्ट-प्रैंडियल ब्लड शुगर (PPBS) – यह टेस्ट खाना खाने के दो घंटे बाद किया जाता है।

डॉक्टर्स के मुताबिक, ये तीनों वैल्यू डायबिटीज का पता लगाने, उसकी गंभीरता का आकलन करने, डाइट और फिजिकल एक्टिविटी प्लान करने, सही दवाएं चुनने और तुरंत व सुरक्षित रूप से इलाज शुरू करने में मदद करती हैं।

इलाज में देरी से बढ़ सकती है दिक्कत

हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अगर आप इलाज में देरी करते हैं, तो इससे गंभीर कॉम्प्लीकेशन्स हो सकते हैं। क्योंकि जल्दी इलाज आपके नर्व्स, किडनी, आंखों, दिल और आपकी लाइफ की सुरक्षित रखनेमें मदद कर सकता है।

वैसे, तो डायबिटीज का पता लगाने के लिए पूरा टेस्ट पैनल सबसे अच्छा है, लेकिन इन बेसिक जांचों के साथ जल्दी इलाज शुरू करने से लंबे समय तक होने वाले नुकसान का खतरा काफी कम हो सकता है और मरीज़ों को डायबिटीज को ज़्यादा प्रभावी ढंग से मैनेज करने में मदद मिल सकती है।

TRENDING NOW

Highlights

  • डायबिटीज की जानकारी के लिए फास्टिंग शुगर करा सकते हैं।
  • कुछ लोग पीपीबीएस टेस्ट कराते हैं।
  • वहीं, HbA1c से भी डायबिटीज का पता लगाया जा सकता है।