
Also Read
डेली-डेली इन 3 चीजों का सेवन बढ़ा देगा 7 से ज्यादा कैंसर का खतरा! जानें कौन से फूड्स सबसे ज्यादा खतरनाक
कई स्टडी में इस बात का खुलासा हो चुका है और बहुत से हेल्थ एक्सपर्ट भी इस बात का दावा करते हैं कि हमें कैंसर के खतरे को कम करने के लिए कुछ विशेष प्रकार के फूड्स और ड्रिंक्स से बचना चाहिए। एक्सपर्ट बताते हैं कि सही फूड्स का चयन न सिर्फ हमारे शरीर को जरूरी मिनरल्स प्रदान करने में मदद करता है बल्कि जरूरी पोषण भी प्रदान करता है, जिससे हमारे दांत और आंत दोनों ही हेल्दी रहती है, जिसकी वजह से कुछ विशेष प्रकार के कैंसर के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ विशेष फूड्स के बारे में, जिनका सेवन आपको कैंसर का शिकार बना देता है।
बहुत से लोग सिर्फ खास मौकों पर ही शराब पीना पसंद करते हैं। एक्सपर्ट बताते हैं कि शराब का जितना सेवन कम हो सके उतना ही कम से कम करना चाहिए। कैंसर के कई प्रकार शराब के सेवन से जुड़े हुए होते हैं, जिसमें पेट, स्तन, लिवर, मुंह, गले और फूड पाइप का कैंसर भी शामिल है। कुछ प्रकार के कैंसर का खतरा, शराब की मात्रा पर भी निर्भर करता है। उदाहरण के लिए अगर आप रोजाना एक गिलास वाइन पीते हैं तो ये एक बार में शराब के कई गिलास की तुलना में कम हानिकारक साबित होता है।
मोटापा भी कई प्रकार के कैंसर में योगदान करने में अहम भूमिका निभाता है, इसलिए शरीर का सही वजन बनाए रखना जरूरी है। हां, ऐसा करना आसान है खासकर तब, जब आप सही खान-पान पर निर्भर हों और एक संतुलित डाइट ले रहे हों। ये तरीका सभी आयुवर्ग के लोगों के लिए बेस्ट है और आपकी डाइट में सभी फूड्स शामिल होने चाहिए। शुगर से भरे ड्रिंक्स आपका वजन बढ़ाने से लेकर आपको डायबिटीज का शिकार बना सकते हैं। अगर इनका नियमित रूप से सेवन किया जाए तो आपका वजन बढ़ सकता है।
फास्ट फूड, जिसे आप जंक फूडभी कह सकते हैं, इसमें ऐसे जहरीले तत्व होते हैं, जो कैंसर और दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं। एक हालिया अध्ययन के मुताबिक, फास्ट फूड में फैथलेट्स होते हैं, जो हमारे शरीर में पहुंचकर प्लास्टिक जैसे तत्व का निर्माण करते हैं। ये कैमिकल ढेर सारी स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बनता है, जो कि बहुत ज्यादा कैंसरकारी, बांझपन, लिवर को नुकसान पहुंचाने और तो और अस्थमा अटैक से जुड़ा हुआ है।
आपको कम मात्रा में प्रोसेस्ड फूड का सेवन करना चाहिए, जो आपको बहुत ज्यादा फायदा पहुंचाएगा। इसके अलावा अपनी डाइट में आर्गेनिक फूड्स को शामिल करें, जो आपको फायदा पहुंचाएंगे। फल, जड़े, कच्ची सब्जियां आपके शरीर में टॉक्सिक लोड को सही मात्रा में बनाए रखने में मदद करती हैं। इसके साथ ही रिफाइन्ड आटा, शुगर, रेडी टू ईट फूड्स, प्रोसेस्ड फैट, ऑयल और मीट भी कैंसर से लड़ने में काफी प्रभावी साबित हो सकते हैं।