गर्मी से आंखों में हो सकती है ये 3 बड़ी समस्याएं, बचाव के ये 6 टिप्स को आजमाकर रखें को हेल्दी
चिलचिलाती गर्मी के अलावा हवा में मौजूद प्रदूषक तत्व और गंदगी आंखों की समस्याओं को बढ़ाने का काम करती हैं।
देश के अलग-अलग राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और हेल्थ एक्सपर्ट इन दिनों में लोगों को आंखों के संक्रमण से बचने की सलाह दे रहे हैं, जो कि लू की वजह से हो सकता है। तापमान के बढ़ने पर संक्रमण का खतरा बहुत बढ़ जाता है, जिसकी वजह से आंखों में लालपन से लेकर खुजली हो सकती है साथ ही मोतियाबिंद का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके अलावा तेज गर्मी आपको अंधा और आंख का कैंसर का भी शिकार बना सकती है। आइए जानते हैं तेज गर्मी की वजह से होने वाली आंखों की इन 3 परेशानियों के बारे में।
आंखों की समस्याओं की बड़ी वजह
चिलचिलाती गर्मी के अलावा हवा में मौजूद प्रदूषक तत्व और गंदगी आंखों की समस्याओं को बढ़ाने का काम करती हैं। इसके अलावा भी ऐसी ढेर सारी परेशानियां हैं, जो आपकी आंखों को सीधे तौर पर प्रभावित करती हैं। इसलिए ये कहा जाता है कि गर्मियों में चशमा पहनकर ही घूमना चाहिए। आइए जानते हैं गर्मियों के दिनों में आंखों में होने वाली ऐसी समस्याओं के बारे में जो आपको परेशान कर सकती हैं और उन्हें कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है।
ड्राई आई
ड्राई आई एक ऐसी स्थिति है, जिसमें ज्यादा तापमान होने पर आपकी आंखों की नमीबहुत तेजी से उड़ जाती है, जिसकी वजह से आंखों में लालपन और खुजली होने लगती है। इतना ही नहीं ज्यादा तापमान आपकी आंखों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है।
स्टाई
स्टाई, बैक्टीरियल इंफेक्शन आपकी एक या फिर दोनों पलकों पर होने वाली हल्की-हल्की सूजन है। इसकी वजह से बच्चों में आमतौर पर आंखों में दर्द और लालपन देखा जाता है। इतना ही नहीं ज्यादा देर तक धूप में रहने से आंखों का एडजस्ट करना मुश्किल हो जाता है, आंखें अस्थिर रहना और आंखों के आगे अंधेरा छा जाना जैसी समस्या होती है।
गुलाबी आंखें
गर्मियों के दिनों में गुलाबी आंखों की समस्या बहुत ही आम होती है। इसके सामान्य लक्षणों में गुलाबी और लाल आंख, आंखों में खुजली या फिर आंख से पानी आना या फिर रात को सोने के बाद आंखों से निकलने वाला गाढ़ा डिस्चार्ज शामिल है। इस प्रकार के इंफेक्शन को रोकने के लिए आपको अपनी आंखों को पर्याप्त रूप से हाइड्रेट रखना होगा और साफ-सफाई का ध्यान रखना होगा।
ये समस्या भी प्रमुख
फोटोफोबिया, ग्लैर और सिरदर्द भी तेज गर्मी के अन्य लक्षणों में शामिल हैं। ये स्थिति उन लोगों के लिए और हानिकारक है, जो लोग माइग्रेन की समस्या से जूझ रहे हैं क्योंकि सूरज की रोशनी सिरदर्द को बढ़ाने वाले कारकों में से एक है।
कैसे रखें आंखों का ख्याल
1-चेहरे को बार-बार धोना
2-हाथों को बार-बार धोना
3-पर्याप्त मात्रा में पानी पीना
4-बाहर जाते वक्त चश्मा पहनना
5-तौलिया शेयर न करें
6-बार-बार आंखों को मसले नें