Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
नट्स और ड्राई फ्रूट्स देखते ही मुंह में पानी आने लगता है और आए भी क्यों न, ये होते ही इतने टेस्टी और हेल्दी है। हमेशा कहा जाता है कि मुट्ठीभर नट्स आपको जरूरी एनर्जी देने के काम करते हैं। इन सभी ड्राई फ्रूट्स और अलग-अलग नट्स में ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं जैसे फाइबर , प्रोटीन, आयरन और विटामिन ई, जो हमारी सेहत को दुरुस्त बनाने का काम करते हैं। ये ड्राई फ्रूट्स न सिर्फ आपको फुल रखने का काम करते हैं बल्कि आपको वजन कम करने से लेकर आपके शरीर के हर अंग को जरूरी पोषक तत्व पहुंचाने में भी मदद करते हैं। लेकिन कुछ लोगों को ड्राई फ्रूट्स खाने के बाद परेशानी होने लगती है। आइए इस लेख में जानते हैं ड्राई फ्रूट्स से होने वाली परेशानी को कम करने के कुछ आसान तरीके।
आपने भले ही कई बार ड्राई फ्रूट्स के सेवन के फायदों के बारे में पढ़ा होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें ड्राई फ्रूट्स खाते ही परेशानी होने लगती है? भले ही ड्राई फ्रूट्स आपके शरीर की कमजोरी दूर करने का काम करते हों लेकिन कुछ लोगों को ड्राई फ्रूट्स पचते ही नहीं हैं। इतना ही नहीं उन्हें पेट से जुड़ी परेशानियां भी होने लगती हैं। अगर आपको भी ड्राई फ्रूट्स नहीं पचते हैं तो इन आसान तरीकों से आप ड्राई फ्रूट्स को पचा सकते हैं।
ज्यादातर ड्राई फ्रूट्स की तासीर गर्म होती है इसलिए बहुत से लोग इन्हें खाने के बाद पचाने में दिक्कत महसूस करते हैं। आप बादाम को तो भिगो लेते हैं लेकिन दूसरे ड्राई फ्रूट्स को खाने से पहले भी आप उन्हें भिगो सकते हैं। आप भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स को खाने से दिक्कत नहीं महसूस करेंगे। इतना ही नहीं इन्हें भिगोने से आपको ज्यादा पोषण भी प्राप्त होगा। ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर खाने से उनके अंदर में मौजूद गर्माहट निकल जाती है।
जिन लोगों को ड्राई फ्रूट्स नहीं पचते हैं उनके लिए इन्हें पचाने का एक और बेस्ट तरीका है कि आप दूध के साथ ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। दूध में ड्राई फ्रूट्स मिलाकर खाने से आपको इन्हें पचाने में आसानी होती है। आप चाहें तो मिक्सी में ड्राई फ्रूट्स को पीस सकते हैं और उस पाउडर को दूध में डालकर बड़ी आसानी से पी सकते हैं।
अगर आपको ड्राई फ्रूट्स नहीं पचते हैं और आपके पेट में दर्द या फिर गैस बन जाती है तो आप ड्राई फ्रूट्स को हलवे में डालकर भी खा सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स को महीन काट लें और इन्हें सूजी, बेसन या फिर मूंग दाल के हलवे में अच्छी तरह से मिलाकर हलवा तैयार कर लें। इस तरीके से आपको ड्राई फ्रूट्स को पचाने में मदद मिलेगी और आपको किसी प्रकार की कोई दिक्कत भी नहीं होगी।