... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
पेशाब से आ रही मरी मछली जैसी बदबू! जानें कौन सी परेशानियों में सिर्फ महिलाओं को आती है पेशाब से बदबू
अक्सर हम अपनी सेहत से जुड़ी छोटी-छोटी परेशानियों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर बड़ी परेशानियों की वजह बनती है। इन्हीं में से एक है पेशाब में तेज बदबू आना। ज्यादातर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन ये परेशानी आपके शरीर में बड़ी-बड़ी वजह का कारण बन सकती है। हालांकि हल्की-फुल्की महक आना स्वभाविक माना जाता है लेकिन अगर आपको पेशाब के दौरान बहुत तेज बदबू आ रही है तो ये आपके लिए बहुत बड़ी परेशानी साबित हो सकती है। आइए आपको बताते हैं शरीर में किन-किन बीमारियों की वजह से पेशाब में तेज बदबू आती है और आपको कब डॉक्टर को दिखाने की जरूरत है।
पेशाब में मरी हुई मछली जैसी बदबू आने के पीछे की सबसे बड़ी वजह है वागिनिटिस। ये स्थिति ज्यादातर महिलाओं के साथ होती है। दरअसल महिलाओं को वजाइना में होनी वाली सूजन और जलन की वजह से ऐसा होता है और इसकी वजह से डिस्चार्ज होने के साथ-साथ खुजली और दर्द भी होने लगता है। ऐसा वजाइनल बैक्टीरिया के संतुलन में होने बदलाव की वजह से होता है। इसके अलावा मेनोपॉज के कारण एस्ट्रोजन लेवल में बदलाव की वजह से भी ये होता है।
बैक्टीरियल वेजाइनोसिस भी एक प्रकार का इंफेक्शन है, जो कि वजाइना में मौजूद प्राकृतिक बैक्टीरिया के बढ़ने की वजह से होता है। वजाइना के इस नैचुरल बैक्टीरिया में बढ़ोत्तरी की वजह से सूजन और जलन होने लगती है, जिसकी वजह से दर्द, खुजली और जलन महसूस होने के साथ-साथ सफेद जिस्चार्ज भी होता है और बदबू आने लगती है।
ट्राइकोमोनिएसिस, परजीवी के कारण होने वाला एक यौन संचारी रोग है, जो कि बहुत आम है। इस इंफेक्शन का शिकार होने वाली महिलाओं को बहुत सारी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। इन परेशानियों में शामिल हैः
1-वजाइनल डिस्चार्ज के दौरान तेज गंध महसूस होना
2-जननांग में खुजली
3-पेशाब करते वक्त दर्द
इस बीमारी का पता लगाने के लिए आपको दूसरे आम वजाइनल इंफेक्शन के लक्षणों पर भी नजर दौड़ानी होगी, जो कि बदबूदार पेशाब का भी कारण बन सकते हैं। इसमें मटमेले रंग का डिस्चार्ज, हल्के हरे या फिर पीले रंग का पेशाब, व्हाइट डिस्चार्ज, जिसकी वजह से प्राइवेट पार्ट पर खुजली और जलन होती है। अगर आपको ये सभी लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना बहुत जरूरी है।